गाय- भैंस के आहार में इन चीजों को शामिल करने से होंगे बेमिसाल फायदे ,जानकर हैरान हो जाएंगे आप

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आमदनी का सबसे बड़ा स्त्रोत बन गया है बड़ी संख्या में किसान गाय भैंस बकरी और भेद पालन की तरफ आकर्षित हो रहे है इन व्यवसायों को शुरू करने के लिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता दे रही है कई किसान पशुपालन शुरू तो कर देते है लेकिन दुआरु पशुओं की सही तरिके से देखभाल नहीं कर पाने पर उनको नुकसान झेलना पड़ता है।
शरीर में नमक की कमी के कारण इंसान की बॉडी में आयरन कॉपर जिंक आयोडीन मैगनीज सेलेनियम सहित कई पोषक तत्वों की कमी हो जाती है इससे इंसान कई रोगों का शिकार हो जाता है इसी इसी तरह की परेशानी जानवरों को भी झेलनी पड़ती है नमक की कमी के कारण दुआरु पशु अक्सर बीमार हो जाते है और उनमे दूध देने की क्षमता कम हो जाती है।
भारतीय कृषि भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली के पशु रोग अनुसंधान और निदान केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ KP सिंह ने बताया की गाय और भैंसों के लिए नमक का आहार बहुत जरुरी हे इससे उनका पाचन सही रहता हे पाचन प्रक्रिया बढ़िया होने के चलते भूख ज्यादा लगती हे इसके चलते दुआरु पशु स्वस्थ्य रहते हे और उनमें दूध देने की क्षमता बढ़ जाती हे।
बीमारी पशु को सरसों का तेल पिलाना लाभकारी होता है सरसों के तेल में वसा की मात्रा अच्छी खासी होती है जो बॉडी को एनर्जी प्रदान करता है ऐसे में जब गाय और भैंस के बच्चे पैदा होते है तो उनको सरसों का तेल पिलाया जाता है इससे भैंस के बच्चे का विकास जल्दी होगा।
हालांकि सरसों का तेल जानवरों के लिए रोजाना लाभकारी नहीं है जानवरों को सरसो का तेल तभी देना चाहिए जब वह बीमार हो या उनका एनर्जी लेवल कम हो साथ ही जानवरों को एक बार में 100 -200 ML से ज्यादा तेल का सेवन नहीं करने देना चाहिए अगर गाय या भैंस के पेट में गैस बन रही है तो उसे 400 से 500 ML सरसों का तेल पिने को दिया जा सकता है ।