अब किसानो को 1,50,000 रूपये की सब्सिडी पर मिल रही है ये मशीन,इस मशीन से बढ़ेगा फसल का उत्पादन

खेती किसानी को आसान बनाने के लिए किसानो को आधुनिक मशीनों और तकनीकों से जोड़ा जा रहा है क्युकी ये समय,मेहनत और पैसा तीनो की बचत में मदद करती है।इनके प्रयोग से किसान खेती की लागत को काफी हद तक कम कर सकते है,लेकिन एक ऐसा कृषि यंत्र है जो समय और मेहनत तो बचाता है ,फसल उत्पादन जो भी 20 % तक बढ़ा सकता है।ये एक लेजर लेंड लेवलर है जो खेती की सरचना को सुधरने में काफी मददगार है।इस कृषि यंत्र के और भी कई लाभ है,जिससे मद्देनजर बिहार कृषि विभाग ने इसे 50 % सब्सिडी पर किसानो को उपलब्ध करवाने का फैसला किया है।
लेजर लेंड लेवलर
आसान शब्दों में समझे तो लेजर लेंड लेवंजर का प्रयोग उबड़ खाबड़ खेतो के समतलीकरण के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग धान गेहू की बुवाई से पहले किया जाता है।लेजर लेंड लेवलर का प्रयोग करने के बाद 25 से 50 प्रतिष्ठ तक पानी की बचत कर सकते है।कई इलाको में खेत समतल नहीं होते।कही उचा,कही निचा होने के कारण खाद और पानी खेत से बहकर बाहर चला जाता है या एक ही जगह जमा हो जाता है है ,जिससे फसल का सही उत्पादन नहीं मिल पाता। कई बार उचे नीचे खेत में पानी भरने पर बीजो का अंकुरण भी नहीं हो पाता है। ]ऐसे में लेजर लेंड लेवलर की मदद से पुरे खेत को एक ही लेवल पर ला सकते है। इस यंत्र को ट्रेक्टर से जोड़कर प्रयोग किया जाता है ,जो 2-3 घंटे में एक एकड़ खेत समतल कर सकती है।इससे भूजल स्तर भी कायम रहता है,जो फसल का उत्पादन बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है।
सरकार दे रही है सब्सिडी
बिहार के किसानो को लेजर लेंड लेवलर से कई लाभ होंगे। किसान चाहे तो व्यक्तिगत प्रयोग के साथ दूसरे किसानो को यह कृषि यंत्र किराये पर भी दे सकता है ,जिससे इसकी खरीद की लागत भी वसूल हो सकती है। इसके लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए किसान के पास पंजीकरण संख्या का होना काफी जरुरी है अगर नहीं है बिहार के किसानो को लेजर लेंड लेवलर की खरीद की लागत पर 50 % सब्सिडी दी जा रही है। इसके कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत बिहार का कृषि विभाग अधिकतम 1,55,000 रूपये की आर्थिक मदद करने के लिए तैयार है। इस स्किम का फायदा किसी भी वर्ग का किसान ले सकता है।