अब किसानो को खजूर की खेती से होगा लाखो का मुनाफा,अपनाए ये तरीका

आज के इस आधुनिक समय में देश के किसान खेती कर अपने जीवन को सुधार रहे है .ये ही नहीं वह खेती में नवाचारों के तरीको को अपनाकर देश विदेश में अपनी एक अलग पहचान भी बना चुके है .ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अधिकतर किसान आप पारंपरिक फसलों की जगह,सब्जी,मसाले और ओषधि फसलों की खेती ज्यादा कर रहे है .
आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताते है जिन्होंने खेती से अपनी कई समस्या दूर कर ली है और एक सफल किसान बन गया है .ये कहानी एक किसान की है जिन्होंने जैविक विधि से फलो की बागवानी करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया .उन्होंने अपने खेत में लगभग 7 हेक्टेरयर खजूर और अनार की जैविक खेती करके काफी फायदा उठाया है .
किसान ने बताया की साल 2012 में उन्हें टीवी कार्यक्रम से प्रेरित होकर अपने खेत में खजूर की खेती करने के बारे में बिचार आया .इसलिए उन्होंने गुजरात में जाकर खजूर की खेती के बारे में पूरी जानकारी ली .उन्होंने बताया की उन्हें वह से इजराइली तकनीक से खजूर की खेती उत्पादन के बारे में जानकारी मिली .जिससे वह ज्यादा उत्पादन प्राप्त कर रहे है .जानकारी हासिल करने के बाद खजूर के 312 पौधे का ऑर्डर किया और फिर ढाई साल बाद पोधो की सप्लाई होते ही 2 हेक्टेयर खेत खजूर की जैविक खेती शुरू की।
किसान ने जानकारी दी की वह अपने खेत में रायसैनिक खाद उवरक की जगह गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करते आ रहे .जैविक खेती से मुनाफा कमाने के लिए धीरे धीरे 2 हेक्येटर में फैली खजूर की बागवानी को 4 हेक्येटर तक बढ़ा दिया और बरी किस्म के साथ मेडजूल किस्म के खजूर की भी खेती करने लगे .इस तरह से उन्होंने अपने खेत के एक पेड़ से लगभग 100 किलो खजूर का उत्पादन हुआ .बाजार में खजूर लगभग 1000 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिकते है .किसान के बाग़ हर साल लगभग 21,200 किलो खजूर होते है जिससे सालाना 30 लाख रूपये से ज्यादा की कामी होती है।