ये है आधुनिक कृषि यंत्र जो खेती के काम को बनाएगे आसान,जानिए इनके बारे में

किसानो की आय बढ़ाने के लिए खेती की लागत को कम करना जरुरी है।खेती की लागत को कम करने के लिए जरूरत है की फसल उत्पादन में लगने वाले खर्च को कम किया जाए। इसके लिए किसान को परपरागत कृषि यंत्रो की जगह आधुनिक कृषि यंत्र को अपनाना चाहिए। इन कृषि यंत्रो की खेती की जरूरत के अनुसार ने बनाया गया है। इन यंत्रो की मद से किसान कम समय और मेहनत में खेती के काम निपटा सकते है।आज के युग में खेती के आधुनिक उपकरण किसान की जरूरत बनते जा रहे है।इसे ध्यान में रखते हुए ही सरकार की और से इन कृषि यंत्रो पर किसान को सब्सिडी का फायदा मिलता है।तो चलिए जानते है आपको खेती में काम आने वाले इन सबसे महत्वपूर्ण कृषि यंत्रो के बारे में
टेक्टर - खेतीबाड़ी और बागवानी के कामो के लिए टेक्टर एक प्रमुख कृषि यंत्र है।इसकी मदद से खेती के कई काम निपटाए जा सकते है। इसके अलावा खेती के काम आने वाले कई यंत्रो को इसके साथ जोड़कर चलाया जा सकता है।टेक्टर एक ऐसी मशीन है जो खेती की जुताई से लेकर फसल मंडी तक ले जाने के काम आता है। बाजार में कई तरह के टेक्टर आते है। किसानो को टेक्टर खरीदते समय अपनी जरूरत के अनुसार से टेक्टर खरीदना चाहिए।
रॉटवेयर - खेत की जुताई के काम आने वाले यंत्रो में आजकल रॉटवेयर का प्रयोग ज्यादा किया जाता है।इससे मिटटी की सेहत में सुधार आता है। इस यंत्र की मदद से एक या दो जुताई में ही खेत पूरी तरह फसल बुवाई के लिए तैयार है।इस यंत्र को टेक्टर से जोड़कर चलाया जाता है। इस यंत्र की मदद से अवशेष प्रबधन का काम भी किया जाता है।रोटावेटर मक्का गेहू,गन्ना आदि फसल अवशेषों को हटाने के लिए या इसके मिश्रण के लिए उपयुक्त माना जाता है।
स्पेयर मशीन - यह एक ऐसा खास कृषि उपकरण है,जिसकी मदद से किसान लिक्विड खाद और कीटनाशक का छिड़काव आसानी से अपने खेतो में कर सकते है। इस मशीन से किसान खुद ही स्प्रे कर सकते है।इस मशीन की मदद से किसान अपने समय और शर्म की बचत कर सकते है।