सफ़ेद प्याज की इन तरीको से करे खेती,होगा बेहद मुनाफा

प्याज सभी घरो में इस्तेमाल किए जाते है।यह आम सब्जी है।जिसे हर रोज प्रयोग किया जाता है।इसे सलाद में सेवन किया जाता है।यह सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।कुछ लोग चाहते है की प्याज का तीखापन थोड़ा कम हो जाए। ऐसे में आप सफेद प्याज का इस्तेमाल करे।इनका रंग सफेद होता है।इनका स्वाद लाल या पिले प्याज की तुलना में कम तीखा होता है।इसकी मांग बाजार में ज्यादा रहती है।यह उच्च दामों में बिकती है।ऐसे में किसान भाई इसकी खेती करके अच्छा लाभ कमा सकते है।सफेद प्याज की खेती से बेहद फायदा होता है। also read :
सफेद प्याज की खेती के लिए समय और तापमान
इसकी खेती खरीफ और रवि सीजन दोनों में की जा सकती है।इसकी फसल लगभग 100 से 120 दिनों में तैयार होती है।इसकी प्रति हेक्टेयर औसतन पैदावार 30 से 40 टन होती है।इसे 3 महीने तक भंडारित किया जा सकता है।इसकी खेती के लिए सबसे अनुकूल तापमान 20c से लेकर 25 डिग्री c के बिच होती है।
मिटटी
सफ़ेद प्याज की खेती के लिए 6.0 से 6.8 पीएच वाली मिटी सबसे उपयुक्त मानी जाती है।मिटटी अच्छी जल निकासी वाली होने चाहिए,क्युकी जलजमाव वाली मिटटी में प्याज अच्छी तरह से नहीं उग पाते है।
खेती में सिचाई
सफेद प्याज को उगाने के लिए लगातार नमी की जरूरत होती है।ऐसे में मिटटी को नम रखना जरुरी है।लेकिन ध्यान रहे ,जलभराव यही होना चाहिए।ज्यादा पानी नहीं देना है।जब भी मिटटी की ऊपरी परत सुख जाए तो आपको सफेद प्याज के पोधो को पानी देना चाहिए।उन्हें तब तक पानी दे जब तक की मिटटी फिर से गीली न हो जाए।ज्यादा पानी न भरे क्युकी ज्यादा पानी से पौधे सड़ सकते है।सफेद प्याज लगते समय ध्यान रखे की हर पौधा दूसरे से पर्याप्त दुरी पर हो।उन्हें एक दूसरे से 5 से 6 इंच की दुरी पर लगाने की सलाह दी जाती है।सफेद प्याज की कतारे एक दूसरे से बारह इंच की दुरी पर होनी चाहिए।