Goat Farming : इन 3 तरह की बकरियों की नस्ल से होगा लाखों रूपये का फायदा, जानिए इनकी खास बातें

 
vcvc

अगर आप अपने कम समय में अधिक लाभ कमाना चाहते है तो आपके लिए पशुपालन और अन्य सभी व्यापार या नौकरी से अच्छी है। आपको बता दे, पिछले दिनों से पशुपालन का  बिजनेस बड़े बड़े शहरो में तेजी के साथ में फैल रहा है। लोगो को अब इसके व्यापार की अहमियत समझ में आने लगी है। पशुपालन में सबसे अधिक फायदा बकरी पालन के क्षेत्र में लोगों को मिलता है। 

बकरी पालन की बेहतरीन नस्लें
भारत में तकरीबन 50 से अधिक बकरी की नस्लों का पालन किया जाता हैं। लेकिन इसमें से कुछ ही बेहतरीन बकरियां व्यावसायिक स्तर के लिए बेहतर मानी जाती हैं। इन्हीं में से आज हम आपके लिए कुछ बकरियों के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार से हैं...गुजरी बकरी, सोजत बकरी, करौली बकरी। 

गुजरी बकरी
इस नस्ल की बकरी आकार में बड़ी होती है। यह अन्य बकरियों से बड़ी लगती हैं। गुजरी बकरी को किसान इसलिए सबसे अधिक पालते हैं। क्योंकि इसकी दूध उत्पादन की क्षमता बेहद अधिक होती है। इसके साथ ही इस नस्ल के बकरे का मांस भी बाजार में उच्च दाम पर बिकता है।  गुजरी बकरी का पालन रेतीले स्थानों पर किया जाता है।  जैसे कि अजमेर, टोंक, जयपुर, सीकर और नागौर में इसे सबसे अधिक पाला जाता है। 

सोजत बकरी
यह बकरी देखने में बेहद सुंदर दिखती है, लोग इसकी सुंदरता के चलते इसे अधिक पालते हैं। क्योंकि यह नस्ल पशु मेले या फिर प्रदर्शनियों में आकर्षण का केंद्र बनती हैं। देखा जाए तो सोजत बकरी अधिक मात्रा में दूध नहीं देती है, लेकिन इसके मांस मानव शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसी कारण से बाजार में इसके मांस अच्छी खासी कीमत पर लोग खरीदने को तैयार हो जाते हैं। यह बकरी राजस्थान के कई हिस्सों में पाली जाती है। 

करौली बकरी
यह बकरी दूध और मांस के हिसाब से काफी अच्छी होती है इसके साथ दूध के सेवन करने से व्यक्ति काफी लम्बे समय तक स्वस्थ रहता है। वहीं इसके मांस में कई तरह के पोषक तत्व भी मोहद रहते है। करौली बकरी को भारत के ज्यादातर हिस्सों में पाला जाता है। खासतौर पर इसे मांडरेल, हिंडौन, सपोटरा आदि स्थानों के किसान अधिक पालते हैं. बता दें कि यह बकरी मीणा समुदाय से है। also read : 
सुपारी के खेती से करे धांसू कमाई, एक बार खेती करने से 70 लाख रूपये तक की कमाई