पंजाब,हरियाणा और मध्य प्रदेश के किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से तगड़ा नुकसान, मौसम से जारी की चेतावनी

भारत में इन दिनों फसल की कटाई का काम चालू हो गया है। लेकिन अब मौसम खराब होने की वजह से और बेमौसम बारिश की वजह से मुश्किलें खड़ी हो गयी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के किसानों को पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में बेमौसम बारिश और ओलों की आशंका जताई जा रही है। इससे रबी की फसलों को स्थगित करने के लिए चेतावनी दी गयी है। क्योकि बारिश की वजह से काटी गयी फसलों का बड़ा नुकसान हो रहा है। किसानों को कुछ राज्यों में सरसों और चना जैसी फसलों की जल्द से जल्द कटाई करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। किसानों को गेहूं फसल गिरने से बचाने के लिए सिंचाई बंद करने को भी कहा गया है।
बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटों में देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़े हैं। बीते 24 घंटों में पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में ओलावृष्टि भी देखी गई। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आईएमडी ने कहा कि 19 मार्च को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. साथ ही 20 – 21 मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के किसानों के लिए सलाह
भारत मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश के किसानों को फसलों की कटाई स्थगित करने के की सलाह दी है। यदि फसलों की कटाई का काम पहले ही किया जा चुका है तो नुकसान से बचने के लिए किसानों को उसे सुरक्षित स्थानों पर स्टोर कर लेना चाहिए।
मौसम विभाग ने कहा कि तेज हवा/ओलों से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है, खुले स्थानों पर लोग और मवेशी घायल हो सकते हैं और तेज हवाओं के कारण कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान हो सकता है। also read : जानिए, पशुओं में लगने वाले रोग और उनके समाधान के उपाय