जानिए, गाय की इस अनोखी नस्ल के बारे में जिसका घी भी बिकता है 5500 रूपये किलो, जिसे मिला कामधेनु का दर्जा

 
zxzx

भारत में कई नस्लों की गाय पाली जाती है। हिन्दू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है। गाय को माता का दर्जा मिला हुआ है क्योकि गाय से उतपन्न चीजें स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में भारत में पशुपालक भी गाय पालन की तरफ ज्यादा अग्रसर हो रहे है। खेती के साथ साथ किसान गौ पालन पर ज्यादा ध्यान दे रहे है इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी गाय के बारे में जानकारी देने जा रहे है जिसे पहाड़ो में कामधेनु का दर्जा मिला हुआ है और उसका घी 5500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। इस गाय का नाम है बद्री गाय, जो छोटे किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 

बद्री गाय कितना देती है दूध
बद्री गाय बेहतरीन गायों की नस्ल में से एक है। बद्री गाय मुख्यत: उत्तराखंड में पाई जाती है. देखा जाए तो यह गाय बाकी गायों की तुलना में कम दूध यानि की 3 से 4 लीटर दूध देती है, मगर इस गाय का घी बहुत कीमती है। आपको जहां एक साधारण गाय का घी 800 से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल जाएगा, तो वहीं बद्री गाय का घी 5500 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। यानि की कीमत 5 गुना अधिक है। 

बद्री गाय का घी बहुत महंगा
आपको बता दे, बद्री गाय के घी में 8.4 फीसदी फैट पाया जाता है, जो साधारण गाय व भैंस की तुलना में बहुत अधिक है। इसके अलावा बद्री गाय के दूध में क्रूड प्रोटीन 3.26 फीसदी व टोटल सॉलिड 9.02 फीसदी पाया जाता है। साथ ही इसमें कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे इसके बना घी बहुत महंगा मिलता है। 

बद्री गाय हो रही विलुप्त
यह हमारे लिए बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि लोग अब भागदौड़ भरी जिंदगी में बद्री गाय को भूलते जा रहे हैं। दूध उत्पादन कम होने के कारण यह गाय विलुप्ती के कगार पर पहुंच रही है। लेकिन पालकों को कभी-कभी दूध की क्वांटिटी की जगह क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए, जिसे बद्री गाय को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। अब इन गायों की संख्या महज सौ के आंकड़ें मे सिमट कर रह गई है। also read ; 
भारत के इस शख्स ने बनाई पान के पत्तों की चाय, विदेशों तक हुई मशहूर