मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू की पशुओ के लिए एम्बूलेंस सेवा,अब किसान भाई अपने पशुओ का स्वास्थ्य जाँच शुरू करा सकेंगे

 
g

मध्य प्रदेश सरकार ने गायो और बाकी पशुओ की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस चलाने का फैसला लिया है।केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर किसानो को गाय भेस पालन के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। 

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू ही गयी इस एम्बुलेंस योजना में गाय और बाकी पशुओ के इलाज के लिए डॉक्टर और कंपाउडर भी मौजूद रहेंगे।राज्य में हर ब्लॉक स्तर पर कुल 407 एम्बूलेंस चलाए जाएगे।इसकी सेवा लेने के लिए पशुपालक ट्रोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके  अपनी परेशानियों को साझा कर सकते है। also read : यहाँ जानिए आम में लगने वाले रोग और इनसे बचाव के उपाय

इस नंबर पर संपर्क करने के बाद डॉक्टरों की टीम एम्बूलेंस के साथ पशुपालक के घर पहुंच जाएगी।इस सुविधा के लागू होते ही पशुपालको को बीमार पशुओ का इलाज कराने में काफी मदद मिलती है और आसानी हो जाती है। 

उत्तर प्रदेश में भी इस योजना की शुरुआत की गयी थी। इसमें राज्य सरकार को केंद्र द्वारा 502 एम्बूलेंस दिए गए थे राज्य के किसान जानवरो की बीमारी की हालत में ट्राल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर इस सुविधा का फायदा ले सकते है।इस एम्ब्लेंस सेवा के बाद पशुओ को वेटेनरी हॉस्पिटल भेजा जा सकता है। 

आंध्र प्रेदश सरकार ने भी इसी तरह की योजना की शुरुआत साल 2022 में की थी।सरकार ने कुल 175 एम्बूलेंस पर 143 करोड़ खर्च किये थे।अब आंध्र प्रदेश में इस योजना की शुरुआत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ट्रायल के तोर पर इसकी शुरुआत की और अब मध्य प्रदेश सरकार ने इस एबुलेंस सेवा शुरुआत की है।