Mastitis Disease : गाय और भैंस में तेजी से बढ़ रहा है यह रोग, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय
पशुओं में होने वाला थनैला रोग शरीरिक रूप से कमजोर होता है इसके साथ ही यह अत्यधिक पीड़ा देता है

पशुओं में होने वाला थनैला रोग शरीरिक रूप से कमजोर होता है इसके साथ ही यह अत्यधिक पीड़ा देता है इस रोग की वजह किसानों और पशुपालकों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है बैक्टीरिया के कारण फैलने वाला यह संक्रमण रोग है इस रोग में यदि तुरंत उपचार नहीं किया जाए तो इससे पशुओं के बिमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है और थनैला रोग सबसे ज्यादा गाय और भैंस में होता है। इस रोग में पशु थनैला रोग के बैक्टीरिया के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील जाते है और आपको जानकारी के लिए बता दें कि पशुओं में यह रोग स्ट्रेप्टोकोकस जीवाणुओं द्वारा होता है।
क्या है थनैला रोग ?
थनैला रोग पशुओं के थन का एक संक्रमण है जो मुख्य रूप से बैक्टीरिया के प्रवेश के कारण होता है इस रोग से संक्रमित होने के बाद में पशुओं की दूध की गुणवत्ता कम हो जाती है इसके साथ ही इस रोग में पशुओं को दस्त और भूख न लगने जैसे गंभीर समस्या होती है गाय भैंस में अधिकतर यह रोग स्ट्रेप्टोकोकस जीवाणुओं की वजह से होता है, लेकिन भारत में मुख्य रूप से इस रोग को फैलाने में स्टैफिलोकोकाई जीवाणु होता है। इस संक्रमण के चलते पशुओं के थानों के साथ में पूरे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने की सम्भावना रहती हैं।
थनैला रोग के लक्षण
इस रोग में पशुओं के थन में हल्की से ज्यादा सूजन आ जाती है
थन को छूने पर अत्यधिक गर्म महसूस होता है।
थान लाल पड़ जाता है।
थन को छूने पर गाय या भैंस को दर्द महसूस होना।
गंभीर मामलों में, गाय के शरीर का तापमान बढ़ जाएगा
वह जो दूध पैदा करेगी वह पानी जैसा दिखेगा।
दूध में परतें, थक्के, मवाद या खून हो सकता है।
थनैला रोग को कैसे रोकें?
एक गाय से दूसरी गाय में संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए इनको अलग-अलग रखने की व्यवस्था करें।
नियमित रूप से आसपास की सफाई करें साथ ही इनके प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करे।
रोगग्रस्त पशु को अन्य पशुओं के पास जाने से रोके और गंदगी से दूर रखे।
दूध निकालने वाले उपकरणों को सावधानीपूर्वक प्रतिदिन अच्छे से साफ करे।
थानों को प्राथमिक उपचार से साथ लोबान के धुंए से हल्की सिकाई करें।
डॉक्टरी परिक्षण कराएं और समय पर उपचार को उपलब्ध कराएं।
also read : शरीर के लिए वरदान साबित होती है गोल बल्ब की तरह दिखने वाली यह सब्जी, ये रहे इसके लाजवाब फायदे