100 से अधिक गायों का हेलीकॉप्टर से किया जाएगा शूट,इस खबर को सुनकर लोग कर रहे है जमकर विरोध

 
asas

अमेरिका से गायो को लेकर के एक खबर सामने आ रही है यहाँ पर हलोकॉप्टर से जंगली गायों का शूट कर मारा जायेगा। अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी न्यू मेक्सिको मेें इन जंगली गायों को मारा जाएगा। यहाँ की सरकार की तरफ से अगले गुरुवार को शूटरों से भरा हेलीकॉप्टर विशाल गिला वाइल्डरनेस जंगल भेजा जाएगा। सभी शूटर के पास में दूरबीन होगीऔर वह दूरबीन की मदद से गायों को देखकर उन्हें शूट करेंगे। अमेरिकी वन सेवा ने जंगली गायों को मारे जाने के लिए मंजूरी भी दे दी है। 

जंगली गायों को मारे जाने का विरोध शुरू
अमेरिका के वन विभाग के मुताबिक जंगली पशुओ ने जहां जंगलो को नुकसान पहुंचाया है वहीं यात्रियों को भी चोट पहुंचाते हैं। हालाँकि इस निर्णय का विरोध भी किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वन्य जीव को सीधे शूट करने के बजाय अन्य कदम उठाना चाहिए। यह तरीका सही नहीं है। इस निर्णय पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। वहीं भारत में गायों को अलग दर्जा दिया जाता है। हिूंद धर्म में गाय की पूजा की जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गौधन ऐसे ही नाम नहीं है। गौ एक अमूल्य संपदा है। इसका संरक्षण बहुत जरूरी है। गाय का गोबर और दूध बेहद गुणकारी हैं। इसके फायदे जानने जरूरी होते हैं।  

गाय के फायदे 
गाय के गोबर से बनी हुई खाद खेती में प्रयोग ली जाती है। यह फसल में अमृत के सम्मान काम करती है। भारत में किसान आर्गेनिक खाद के रूप में पशुओं के गोबर का प्रयोग करते रहे हैं। इसी वजह से जमीन सोना उगल रही है और खेती में उपज बढ़ रही है। वहीं कुछ लोग गाय से गोबर का इस्तेमाल अन्य कामो में भी करते है। वहीं गौमूत्र का प्रयोग भारत में दवा के रूप में किया जाता है। यह पेट के लिए उपयोगी होता है. वहीं, एनवायरमेंट में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का काम भी करता है। विशेषज्ञ की सलाह से गौमूत्र का सेवन करने पर कैंसर, डायबिटीज और अन्य रोगों में भी असरकारक होता है। also read : 
इन दिनों बाजार में मिल रहे नकली आलू खरीदने से पहले अवश्य कर पहचान, नहीं तो हो सकते है धोखाधड़ी का शिकार

गाय का दूध होता है बेहद फायदेमंद 
गाय के दूध के काफी ज्यादा लाभ होते है। गाय का दोष पाचन तंत्र को मजबूत करता है इसके साथ ही माँ के दूध के समान पौष्टिक होता है। जब बच्चा माँ का दोष नहीं पी पता है तो उसे गाय का दूध पिलाने कि सलाह दी जाती है। गाय का दूध बच्चे के बौद्धिक विकास के लिए फायदेमंद होता है। वहीं टीबी रोगियों के लिए गाय का दूध कमजोरी दूर करने के काम आता है। यह पित्त संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।