अब हरियाणा के किसान ब्राजील की तकनीक से कर रहे है पशुपालन, प्रतिदिन हो रहा 70 से 80 लीटर दुग्ध का उत्पादन

 
dfdf

किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए आज सरकार की तरह की योजनाएँ चला रही है। सरकार पशुपालन या डेयरी एवं कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधानों को बढ़ावा देती है। नए नए अनुसंधान की वजह से ही आज देश में खाद्यान्नों के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। हरित क्रांति, दुग्ध क्रांति आदि अनुसंधान की वजह से संभव हो पाया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा पशुधन वाला देश है। यहाँ पर मौजूद पशुओं की संख्या दुनिया के बाकि देशों की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके बावजूद भी भारत का डेयरी उद्योग विश्व में काफी अच्छी रैंकिंग पर है। अमेरिका, ब्राजील, इंग्लैंड जैसे देश दुग्ध उत्पादन में हमसे कहीं आगे है। यही वजह है कि भारत सरकार इन देशों से डेयरी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की बात करती है। भारत और ब्राजील के आपस में काफी अच्छे संबंध होते है ब्राजील दुग्ध उत्पादन में कई उन्नत तकनीकों का उपयोग कर रहा है। 

हरियाणा में लागू हुई ब्राजील की नई तकनीक 
पशुपालन के विकास के लिए और पशुपालक किसानों की आय बढ़ाने के लिए ब्राजील तकनीक लागू करने वाला भारत का पहला राज्य हरियाणा होगा। हरियाणा सरकार पशुपालक किसानों के लिए तरह-तरह की योजनाएं लाती रहती है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकेगी। हरियाणा सरकार प्रदेश में इस तकनीक को लाने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है। इस कदम से हरियाणा के किसानों को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

प्रति दिन हो रहा है 60 से 70  लीटर दुग्ध का उत्पादन 
पशुओं के व्यवसाय में ब्राजील तकनीक के आने से हरियाणा के पशुपालकों के दुग्ध उत्पादन में 50 से 100% तक की वृद्धि की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस तकनीक से प्रदेश में पशुओं के ऐसे नस्ल विकसित हो जाएंगे जो रोजाना 60 से 70 लीटर तक दूध का उत्पादन कर सकते हैं। इतना ही नहीं सरकार पशुपालकों के लिए अनुदान देने का प्रावधान कर रही है। 

किसानों को कैसे मिल रहा है लाभ 
डेयरी उद्योग में में आने वाले क्रांति से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। देश के ज्यादातर राज्य ब्राजील तकनीक के प्रति सकारात्मक हैं और अपने राज्य में इस तकनीक को लाना चाहते हैं ताकि किसानों को इसका फायदा हो सके। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से किसानों को ये लाभ दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले 3 से 5 सालों में भारत के ज्यादातर हिस्सों में किसान डेयरी के उच्च तकनीक से रूबरू हो जाएंगे। हरियाणा इस मामले में सबसे आगे है। also read : 
भाग की खेती से इनकम बढ़ाने के लिए तैयार है यह सरकार,अब किसानो को होगा लाभ