अब इस औजार से आसानी से होगी फसल की कटाई,जानिए कीमत के बारे में

 
g

देश में किसान भाइयो के द्वारा कृषि कार्यो को पूरा करने के लिए कई तरह की बेहतरीन खेती से जुडी मशीनों का प्रयोग किया जाता है।लेकिन ग्रामीण इलाको में रहने वाले किसान बड़े और महंगे उपकरणों को खरीद नहीं पाते है।जिसके कारण वह उन्हें किराए पर खरीदते है। also read : टमाटर की नई किस्म से मात्र 45 दिनों में मिलेगी 1400 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार

ऐसे में आपको बता दे की भारतीय बाजार में कुछ ऐसे भी कृषि उपकरण आते है,जो दिखने में छोटे होते है,लेकिन वह बड़ी बड़ी मशीनों को बराबर का काम करते है और इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है।अगर आप फसल कटाई के लिए एक कृषि मशीन खरीदने के बारे में सोच रहे है तो यह उपकरण आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।यह मशीन हाथ से चलने वाला एक बेहतरीन औजार है।जो खेत की फसलों की कटाई बिना किसी खर्च के साथ करती है। 

फसल की कटाई का औजार 
फसल कटाई का यह औजार आपको एक पतली कड़ाही के जैसा दिखाई देगा,जिसका नाम साइथ उपकरण है।इसके आगे की तरफ एक नुकीला औजार दिया गया है और इसे पकड़ने के लिए लंबी लकड़ी की छड़ी लगायी गयी है और इसे नियमित करने वा पकड़ने के लिए एक हेंडल दिया गया है। 

इसका काम 
यह उपकरण लगभग सभी तरह की फसलों की कटाई कर सकता है।किसान भाई इसे बिना बिजली वा डीजल के आसानी से चला सकते है। इसे चलाने के लिए आपको अपनी खुद की ताकत लगानीहोगी यानि की यह हाथ से संचालित औजार है।किसानो के द्वारा 2 बीघा खेत को सैथ उपकरण से लगभग 7-8 घंटे में सरलता से कुटाई की जा सकती है। 
अगर इसकी कीमत की बात करे तो यह भारतीय बाजार में बेहद किफायती है।साइथ उपकरण की कीमत लगभग 1500 रूपये से लेकर 7500 रूपये तक है।