पॉली हाउस : इस राज्य की सरकार पॉलीहाउस निर्माण के लिए दे रही है 50 % तक की सब्सिडी, जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

इन दिनों आधुनिक फसलों का उत्पादन और अच्छी पैदावार के लिए किसानों के द्वारा तरह तरह के प्रयास किए जा रहे है। सरकार भी किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए कई तरह की योजनाए ला रही है इन्ही योजनाओं में से एक पॉलीहाउस सब्सिडी योजना भी शमिल है इस योजना के तहत किसानों को एक एकड़ जमीन पर पॉलीहाउस बनाने के लिए 16 से 80 हजार रूपये तक सब्सिडी दी जा रही है पॉलीहाउस की मदद से किसान ज्यादा तापमान और धुप में फल, फूल और सब्जियों की खेती आसानी से कर सकते है इसके साथ ही इन सब्जियों की मार्किट में भी अच्छी डिमांड रहती है। जिससे काफी अच्छी कमाई हो जाती है। ऐसे में आइए जानते है पॉलीहाउस खेती, पॉलीहाउस के फायदे, पॉलीहाउस के प्रकार, पॉलीहाउस में खेती कैसे करें, पॉलीहाउस खेती के लाभ, पॉलीहाउस सब्सिडी के बारे में जानते है।
किसानों का कितना होगा लाभ
पॉलीहाउस के फायदे के बारे में बताए तो इसकी मदद से किसान पहले की अपेक्षा 4 गुना ज्यादा फायदा प्राप्त कर पाता है। पॉलीहाउस में विभिन्न फसलों की खेती कर उसे बाजार में 4 गुना अधिक दाम में बेच सकते हैं। परंपरागत खेती की अपेक्षा पॉलीहाउस में खेती किसानों को काफी अच्छा मुनाफा देता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक पॉलीहाउस किसान को सालाना 10 लाख रुपए की इनकम दे सकता है। सरकार किसानों को इस कार्य के लिए सब्सिडी भी प्रदान करती है।
पॉलीहाउस सब्सिडी
पॉलीहाउस सब्सिडी की बात की जाए तो हरियाणा सरकार किसानों को एक एकड़ पर पॉली हाउस लगाने पर 16 लाख 80 हजार रुपए की सब्सिडी दे रही है वहीं किसानों को पाॅलीहाउस निर्माण के लिए 50 % रूपये सब्सिडी के तौर पर दिए जाते है। एक पॉलीहाउस के निर्माण में किसानों को लगभग 34 लाख रुपए का खर्च आता है। जिसमें से किसानों को लगभग 16.80 लाख रुपए तक अनुदान मिल जाता है।
उत्पादन
पॉलीहाउस के फायदों को जानकार आप हैरान रह जाएंगे। पॉलीहाउस की मदद से किसान अपने उत्पादन को 4 गुना तक बढ़ा सकते हैं। इस पर मौसम की मार नहीं पड़ती। लाखों की संख्या में किसान पॉलीहाउस की मदद से सालाना अच्छी कमाई कर पा रहे हैं। पॉलीहाउस की खेती पॉलीहाउस बनाने पर 34 लाख रुपयों का खर्चा आया है। लेकिन सरकार से इसके लिए 16 लाख के लगभग मदद मिली। इस पॉलीहाउस की मदद से इतनी कमाई हुई कि प्रगतिशील किसान धर्मवीर ने एक और पॉलीहाउस बनवाया है। इस पॉलीहाउस की मदद से ग्रामीण इलाकों की दर्जनों महिलाएं रोजगार पा रही हैं।
पॉलीहाउस में खेती कैसे करें
पॉलीहाउस एग्रीकल्चर की बात करें तो किसानों के लिए पाॅलीहाउस की खेती एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से सब्जियों और फूलों की खेती वैसे सीजन में भी की जा सकती है, जब उसके अनुकूल वातावरण नहीं होता है। जैसे हाल ही में टमाटर के दाम में काफी वृद्धि हुई क्योंकि बारिश की वजह से देश भर में ज्यादातर किसानों के टमाटर के पौधे गल गए और टमाटर की आवक कम हो गई और भाव भी बढ़ गए। प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों में भी पॉलीहाउस में खेती की जा सकती है।
पॉलीहाउस खेती के लाभ
इस तरह की खेती प्रति इकाई उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार के लिए होती है।
सालभर में फसलों का उत्पादन लिया जा सकता है।
सामान्य खेती की तुलना में उत्पादन 4 गुना ज्यादा होता है।
कीटनाशक के खर्चो में कमी होती है।
पॉलीहाउस के प्रकार और संरचना
पॉलीहाउस तीन प्रकार के यानी झोपड़ीनुमा, गुम्बदाकार, गुफानुमा होते है वहीं पॉलीहाउस का स्ट्रक्चर स्टील से बनाया जाता है। प्लास्टिक की शीट से ऊपर का हिस्सा ढका जाता है। पराबैंगनी और प्रतिरोधी पारदर्शी किरणों को परावर्तित करने के लिए 200 माइक्रॉन मोटाई वाली शीट लगाई जाती है। इससे फसलों अनुकूल वातावरण और संरचना तैयार हो पाती है। पॉलीहाउस के प्रकार और संरचना, किसानों की जरूरत के हिसाब से अलग हो सकती है।
पॉलीहाउस सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले आवेदन करने के लिए योजना की ऑफिशियल वेबसाइट http://polynet.hortharyana.gov.in पर जाना है इसके बाद में आपको योजना के बारे में जानें और नए किसान के लिए आवेदन करना है। यहाँ पर आपको एक लिंक दिया गया है इसे ओपन करना है। http://polynet.hortharyana.gov.in/T/NewApplication.aspx इस लिंक को ओपन करें।
सभी जरूरी जानकारियां और दस्तावेज भरते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरा करें।
अगर आप राजस्थान से हैं तो पॉली हाउस व शेड नेट पर सब्सिडी पाने के लिए किसान अपने जिले के कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। या फिर राजस्थान कृषि विभाग की वेबसाइट https://agriculture.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप हरियाणा, राजस्थान के अलावा किसी अन्य राज्य से हैं तो अपने राज्य के बागवानी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। also read : सितंबर के महीने में इन सब्जियों की करे खेती,होगा बेहद मुनाफा