शिवराज सरकार ने पशुओं के लिए शुरू की एम्बुलेंस सेवा, अब किसान आसानी से करवा सकेंगे अपने बीमार पशुओं का इलाज

 
xcx

मध्य प्रदेश सरकार ने गायों और अन्य पशुओं के सेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा का एलान किया है। केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर किसानो को गाय-भैंस पालन के लिए प्रोत्साहित करती रहती हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस एंबुलेंस योजना में गाय और अन्य पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर और कंपाउंडर भी मौजूद रहेंगे। राज्य में हर ब्लॉक स्तर पर कुल 407 एंबुलेंस चलाए जाएंगे। इसकी सेवा लेने के लिए पशुपालक टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके अपनी परेशानियों को साझा कर सकते हैं। 

इस नंबर पर कॉल करने के बाद में डॉक्टरों की टीम एम्बुलेंस के साथ में पशुपालक के घर पर पहुंच जाती है। इस सुविधा के लागु होते ही पशुपालको को बीमार पशुओं का इलाज करवाने में काफी ज्यादा आसानी होनी वाली है। 

आपको बता दे, हाल ही में उत्तरप्रदेश की सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी। इसमें राज्य और केंद्र सरकार ने 502 एम्बुलेंस दिए थे। राज्य के किसान जानवरो की बीमारी की हालत में देखकर टाल फ्री नं. 1962 पर कॉल कर सकते है। इस सुविधा का लाभ आप भी उठा सकते है। इस एम्बुलेंस सेवा के बाद में पशुओं को वेटेनरी हॉस्पिटल भेजा जा सकता है। 

आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इसी तरह की योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में की थी। सरकार ने कुल 175 एंबुलेंस पर 143 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आंध्र प्रदेश में इस योजना की शुरुआत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत की और फिर अब मध्य प्रदेश सरकार ने इस एंबुलेंस सेवा शुरूआत की है। also read : हजारी प्रजाति के नींबू से कमा सकते है लाखों रूपये का फायदा, आइए जाने कैसे करे इसकी खेती