किसान ने अपनी सूझ-बुझ से तैयार की आधुनिक मशीन, जानिए इसके फीचर्स के बारे में

किसानों के काम को आसान बनाने के लिए आए दिन मार्केट में अलग अलग मशीने देखने को मिलती है। यह मशीनें किसानों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी होती है। मशीन के जरिए किसान अपने काम को आसानी से कर सकते है। अभी इस समय खेतों में गेंहू की कतई का आखिरी समय चल रहा है। ऐसे में पैसे वाले किसान हार्वेस्टर मशीन से खेतों में कटाई करा रहे है। वहीं कुछ किसान देशी जुगाड़ की मदद से गेंहू की कतई कर रहे है। आर्थिक रूप से कमजोर किसान हमेशा अपनी प्रतिभाओं का इस्तेमाल करके या देसी जुगाड़ लगाकर कम पैसों में कटाई के तरीके अपना रहे है। इस वजह से वह कई बार सुर्खियों में आ जाते है। हाल ही में सोशल मीडिया के ऊपर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अकेले खेती से जुड़े 25 काम करने में सक्षम है। तो आइये जानते है इस मशीन के बारे में विस्तार से जानते है।
मशीन की खूबी
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मशीन की खूबियों के बारे में बता रहा है। उसने बताया है कि ये जुगाड़ मशीन कई कामों को करने में सक्षम है। इसे पशु चारा डालने, धान या गेहूं की कटाई सहित विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सोयाबीन और मक्का की फसल को भी काटना बहुत आसान है। वीडियो में बताया गया है कि इस आधुनिक मशीन में पुनिया कंपनी का ब्रश कटर लगाया गया है। इसका इंजन 4 स्ट्रोक है, जिसकी सीसी 33.8 है। यह मशीन पेट्रोल से चलती है। इस मशीन को चलाना बहुत आसान है। इसका एक्सीलेटर बाइक की तरह हैंडल पर दिया गया है। वहीं, ऑन/ऑफ का बटन भी हैंडल के पास ही मौजूद है। इसके अलावा, इसमें हैंडल को हाइट के हिसाब से एडजस्ट करने की भी सुविधा है। इस मशीन को स्टार्ट करने के लिए केवल एक रस्सी खींचनी पड़ती है।
मशीन के साथ मिलता है मैन्युअल
कंपनी मशीन के साथ एक मैन्युअल भी देती है.। जिसके जरिए आप काम के हिसाब से उसे इनस्टॉल कर सकते हैं।। इसके अलावा, इस मशीन को खरीदने पर साथ में एक डायमंड कटर मिलता है। जो खड़ी फसल (धान, गेहूं , मक्का आदि) को काटकर एक जगह समेटने में मदद करता है। इस मशीन की मदद से एक आदमी 4-5 घंटे में एक एकड़ खेती की फसल को काट सकता है। आमतौर पर, इस काम के लिए 10-12 लोग चाहिए होते हैं। ऐसे में ये मशीन मेहनत के साथ पैसा भी बचाती है। also read : ये मशीन अकेले कर देगी खेती के कई काम,जानिए इसके बारे में