गाय की ये 3 नस्लें आपको कुछ ही दिनों में बना देगी लखपति, दूध, घी, दही सब में डबल मुनाफा

इन दिनों भारत में डेयरी बिजनेस तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। दूध का व्यापार कर लोग कुछ ही महीनों में अच्छा लाभ कमा सकते है। हालाँकि इस बिजनेस को करने के लिए आपको काफी तकनीक और नॉलेज की जरूरत होती है। यदि आप भी जानवरों का बिजनेस करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते है तो आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए गाय की उन 3 नस्लों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है जो हर महीने काफी अच्छा मुनाफा देती है। आपको बता दे, अब गाय पालने के लिए सरकार की तरफ से भी आपको मेहनत करने की जरूरत है। यानि आपको ये बिजेनस शुरू करने के लिए ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है।
पहली नस्ल है गिर गाय
ये है भारत की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय है। इस नस्ल के गाय के थन काफी ज्यादा बड़े होते हैं। ये गाय गुजरात के गीर के जंगलों में पाई जाती है। हालांकि, अब इसे पूरे भारत में पाला जाने लगा है। यह गाय हर रोज औसतन 12 से 20 लीटर दूध देती है। लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखें तो देखा गया है कि यह गाय 50 से 60 लीटर दूध भी रोजाना दे सकती है। सो चिए अगर आप इस तरह की तीन चार गाय भी रख लें तो महीने में सिर्फ इनका दूध बेचकर कितना मुनाफा कमा सकते हैं।
दूसरे नंबर पर लाल सिंधी गाय
जैसा की इसके नाम से ही पता चलता है ये लाल सिंधी गाय सिंध के इलाके में पाई जाती है. वहीं यह गाय देखने में थोड़ी लाल रंग की होती है, इसी लिए इस गाय को लाल सिंधी गाय कहा जाता है। फिलहाल ये गाय, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और पंजाब में भी बड़ी मात्रा में पाली जाती है। यूपी और बिहार में भी कुछ किसान इस गाय को पालने का काम कर रहे हैं। ये गाय रोजाना 15 से 20 लीटर दूध देती है। हालांकि, अगर आपने इसका अच्छे से ख्याल रखा तो यह रोजाना 40 से 50 लीटर भी दूध दे सकती है।
तीसरे नंबर पर है साहिवाल गाय
साहिवाल गाय आपको उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में ज्यादा देखने को मिलेगी। इन राज्यों में किसानों के बीच ये गाय सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। औसतन ये गाय हर रोज 10 से 15 लीटर दूध देती है, लेकिन अगर आप इस गाय का अच्छे से ख्याल रखेंगे तो यह आपको रोजाना 30 से 40 लीटर भी दूध दे सकती है। इस गाय की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इसे कम जगह में भी रखा जा सकता है और इसका ज्यादा ख्याल रखने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। also read : इस शख्स ने अपनी एक एकड़ जमीन पर लगाए ये पौधे, अब हो रही है 90 लाख तक की कमाई