हरियाणा की इस भेस ने कई रिकॉर्ड किये दर्ज,एक दिन 31 लीटर दूध देती है गंगा

गाय भेस की कीमत लग्जरी वाहनों से भी ज्यादा होती है।कुछ पशुओ के नाम तो आपने सुने ही होंगे ,जिनकी कीमत करोडो रूपये तक है। तो चलिए जानते है ऐसी ही एक पशु के बारे में जिसकी कीमत लाखो में है और साथ ही पशु दूध उत्पादक में भी कई पशुओ को पीछे छोड़ रहा है। ये पशु मुरा नस्ल की एक भेस है,जिसका नाम गंगा है। यह भेस हरियाणा के हिसार जिले में रहने वाले एक किसान भाई की है ,जिसका नाम जयसिंह है।
गंगा ने बनाये कई रिकॉर्ड
गंगा ने अब तक अपनी काबिलियत के चलते कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किये है। हाल ही में गंगा भेस ने 1 दिन में 31 लीटर तक दूध देने का नया रिकॉर्ड बनाया है।आजकल न्यूज के अनुसार यह रिकॉर्ड इस भेस ने पंजाब और हरियाणा में बनाया है।इसी के साथ इसने राष्टीय डेयरी में प्रथम स्थान हासिल किया है।इस अवसर पर भेस को अधिकारियो के द्वारा २१ हजार रूपये की इनाम राशि से सम्मानित किया गया है। इस भेस के मालिक जयसिंह अब इसे नेशनल और इंटरनेशनल रिकॉर्ड के लिए तैयार कर रहे है। also read : जानिए, गाय की इस अनोखी नस्ल के बारे में जिसका घी भी बिकता है 5500 रूपये किलो, जिसे मिला कामधेनु का दर्जा
ये है गंगा की कीमत
खबरों के अनुसार गंगा भेस को खरीदने के लिए इसकी कीमत कई पशुपालको ने अपने अपने स्तर पर लगायी है। लेकिन अब तक की सबसे ज्यादा इन मुरा भेस की कीमत 15 लाख रूपये तक लगायी गयी है।लेकिन फिर भी जयसिंह इसे बचने के लिए तैयार नहीं है।
इस भेस की आयु 15 साल की है जयसिंह इसे हर दिन 13 किलो फ़ीस और दो किलो गुड़ खिलाते है।साथ ही वह इसे अलग अलग तरह के कई खंज मिश्रण भी खाने को देते है।जयसिंह गागा को 3 किलोग्राम सूखा तुड़ा,8 से 10 किलो चारा भी देते है। जयसिंह का कहना है की वह हर 5 घंटे के बाद अपनी भेस को पानी पिलाते है। जिससे उसके शरीर में पानी की कमी नहीं हो और लम्बे समय तक स्वस्थ रहे।