चंदन की खेती से राजस्थान का यह किसान हुआ मालामाल,होगी 10 करोड़ की कमाई

राजस्थान के किसान ने सफेद चंदन की खेती का लोगो के लिए एक मिसाल कायम कर दी है।रूप सिंह ने जानकारी दी की उनके एक साथ को सलाह पर उन्होंने लगभग 13 साल पहले कर्नाटक से सफेद चंदन के लगभग 500 पौधे मंगवा कर दो हैक्टेयर भूमि मे खेती शुरू की थी। यह चंदन के पेड़ आने वाले दो सालो मे बाजार मे बिक्री के लिए तैयार हो जाएग।इस किसान का कहना है की वर्षो का इंतजार का फल मीठा होता है।
रूप सिंह ने दो हेक्टेयर के खेत मे चंदन की खेती कर आज उसका मूल्य करोडो कर दिया है।उनकी कामयाबी को देखने के बाद आस पास के किसान भी अब सफेद चंदन की खेती करने मे रूचि ले रहे है।
500 चंदन के पोधो की रोपाई
भरतपुर जिले के किसान रूप सिंह वैष्णव ने बताया की वह कई सालो से पारंपरिक खेती कर रहे थे।एक दिन अचानक हरबजन सिंह ने उन्हें चंदन की खेती के बारे मे बताया।उनकी सलाह पर 13 साल पहले उन्होंने कर्नाटक से सफेद चंदन के करीब 500 पौधे मंगाए,जिनको लगभग दो हेक्टेयर के खेत मे रोपा।उन्होंने जानकारी दी की चंदन के 500 पोधो मे से 200 के आस पास पेड़ ही लग पाए है। उन्होंने इसकी खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का इस्तेमाल किया है। सफेद चंदन का इस्तेमाल देव पूजन के साथ ओषधि गुण के रूप मे किया जाता है। also read: पंजाब,हरियाणा और मध्य प्रदेश के किसानों को बेमौसम बारिश की वजह से तगड़ा नुकसान, मौसम से जारी की चेतावनी
10 करोड़ की कमाई
किसान रूप सिंह ने जानकारी दी की सफेद चंदन के एक पेड़ की कीमत पांच से छह लाख रूपये है। उनके दो हेक्टेयर भूमि मे लगभग 200 के आसपसस चंदन के पेड़ शेष बचे है।इन पेड़ो की कीमत 10 करोड़ रूपये के आस पास है।रूप सिंह का कहना है की कम लागत मे अच्छा मुनाफा देने वाली इस खेती को देखकर आस पास के किसान भी अब इसकी खेती करने लगे है।