ये है दुनिया का सबसे महंगा भैंसा, कीमत जानकर उड़ गए जाएंगे आपके होश

 
fgf

जब कभी भी हम खेती किसानी की बात करते है तो इनमे पशुपालन को भी शामिल किया जाता है। और पशुपालन में सभी जानवर आ जाते है। ऐसे में आज हम आपको आपको एक ऐसे भैंसे के बारे में बताएंगे जिसे दुनिया का सबसे महंगा भैंसा कहा जाता है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इतने में 100 से ज्यादा ऑडी कार खरीद लेंगे। इस भैंसे कोई भी आम किसान नहीं खरीद सकता है। इसके लिए काफी पैसो की जरुरत होती है। यह भैंसा ऐसे ही इतना महंगा नहीं है. इसे दुनिया का सबसे बड़ा भैंसा भी कहा जाता है। तो चलिए आपको इस खास भैंसे के बारे में बताते हैं। 

कैसा है दुनिया का सबसे महंगा भैंसा
अपनी खेती की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे महंगे भैंसे का नाम है होरिज़ोन। यह साउथ अफ्रिका में है। इसके सिंघों की लंबाई 56 इंच है। जबकि आम भैंसों के सिंघों की लंबाई मुश्किल से 35 से 40 इंच ही होती है। इसके सिंघों की लंबाई से आपको अंदाजा हो गया होगा कि यह भैंसा कितना बड़ा होगा। इस भैंसे के जरिए इसे पालने वाला किसान हर साल करोड़ों रुपये कमाता है। दरअसल, हर किसान चाहता है कि उसके घर में इसी जीन की भैंस हो और इसके लिए इस भैंसे के शुक्राणुओं को दुनिया भर के किसान अपनी भैंसों के गर्भ में प्लांट कराते हैं।  होरिजोन के मालिक इसी का चार्ज करते हैं। 

भारत का सबसे महंगा भैंसा कौन सा है?
भारत का सबसे महंगा भैंसा भीम है। इस भैंसे की कीमत 24 करोड़ रुपये है, इसके मालिक अरविंद जांगिड़ हैं। इसका वजन लगभग 1500 किलो है। अरविंद जांगिड़ मीडिया से बताते हैं कि वह इसे अपने बेटे की तरह पालते हैं और खाने में इसे हर रोज एक किलो घी, 15 लीटर दूध और काजू बादाम खिलाते हैं। हालांकि, इससे पहले भारत के सबसे दमदार भैंसे का खिताब सुल्तान के पास था, लेकिन कुछ समय पहले हार्ट अटैक से सुल्तान की मौत हो गई और इसके बाद में भारत का सबसे दमदार भैंसा भीम बन गया। also read : 
गर्मी में एसिडिटी की समस्या से परेशान ?? तो इससे आराम पाने के लिए इन शरबत का करे सेवन