भारत के इस शख्स ने बनाई पान के पत्तों की चाय, विदेशों तक हुई मशहूर

आपने पान के पत्ते, बीड़ा के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने पान के पत्तों की चाय के बारे में सुना है ? आज हम इस पोस्ट के जरिए एक ऐसे व्यक्ति की बात कर रहे है जो अब विदेशियों को पान के पत्ते की चाय के पिलाने के स्वाद को लेकर के चर्चा में आए है। तो आइए जानते है।
मैसूर, कर्नाटक के रहने वाले संदीप ने उत्तर पूर्वी सुपारी चाय का एक नया स्टार्टअप शुरू करने के बाद उसमें सफलता हासिल की है। सुपारी का प्रयोग हम सामान्य तौर पर शादी, समारोह में पान के पत्तों के साथ तम्बाकू खाने के रिवाज के रूप में प्रयोग करते हैं। वैसे तो यह पान का पत्ता स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। संदीप ईशान्या ने भारत में सुपारी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में एक लेख पढ़ने के बाद प्रेरित होकर सुपारी चाय स्टार्टअप शुरू किया। एक छोटा सा आईडिया और दृढ़ संकल्प ने संदीप को एक सफल उद्यमी बना दिया। इस सफलता के पीछे संदीप की ढाई साल की कड़ी मेहनत और लगन थी।
संदीप के अनुसार वह एक बेरोजगार युवा थे। सुपारी के बाज़ार को देखने के बाद उन्होंने इस सुपारी को अपने लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इसे स्टार्टअप की तरह शुरू किया। उन्होंने बताया कि एक अंग्रेजी अखबार Neglected Green Gold Of India में एक लेख प्रकाशित हुआ था। जिससे प्रभावित होकर उन्होंने यह स्टार्टअप शरू किया था पहले उन्होंने सुपारी को भोजन की तरह प्रयोग करने का आइडिया बनाया था। बाद में इन्होने उसे बदलते हुए चाय में बदलने का विचार बनाया।
संदीप ने बताया कि इसके लिए उन्होंने मैंगलोर के एक शोध संस्थान निट्टे में शोध शुरू किया। डेढ़ साल तक उन्होंने कई तरह के पान की पत्तियों पर रिसर्च की और यह सुनिश्चित किया कि मैसूर के पान के पत्तों से चाय बनाई जा सकती है। उसके बाद इन्होने इसको पेटेंट कराया और आज संदीप ख़ुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि मैं इस बात से खुश हूँ कि उनकी यह पान की चाय जापान, वाशिंगटन, मलेशिया और सिंगापुर सहित विदेशों में भी पसंद की जा रही है। उन्होंने बताया कि एमएस रमैया स्टार्टअप शुरू करने में मदद की। संदीप को इस स्टार्टअप के लिए वित्तीय सहायता एमएस रमैया ने ही उपलब्ध करवाई थी। संदीप ने बताया कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए 300 से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया था।जिसमें से यह राशि केवल 8 लोगों को प्रदान की गयी थी। हमारा स्टार्टअप भी उनमें से एक था। हमने राशि को पाने के लिए फंड से 6 महीने पहले एक क्रॉस-डिसिप्लिनरी, 6 महीने की समीक्षा सहित विभिन्न चरणों के सफल समापन के बाद यह फंडिंग उपलब्ध कराई थी। इस काम में मेरी पत्नी रानी विश्वनाथ व कुछ मित्रों का सहयोग रहा है। उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि मैं कर सकता हूं। संदीप ने बताया कि इस मनोबल से सभी मुश्किलें आसन हो गयीं।
पान के पत्तों से चाय बनाने का दुनिया में पहला प्रयास
संदीप ईस्थान्य कहते हैं कि पान के पत्तों से चाय बनाने का प्रयास केवल हमारे द्वारा किया गया है। वैसे तो दुनिया में पहले से ही कई तरह कि चाय बाज़ार में उपलब्ध हैं। लेकिन अगर बात पान के पत्तों कि करें तो यह पहल केवल हमारे द्वारा की गयी है। यही कारण है कि दुनिया में इसकी मांग तेज़ी से बढ़ रही है। संदीप के अनुसार आगे के दिनों में बाज़ार में इसकी मांग और भी बढ़ेगी।
पान के पत्तों की चाय के लाभ
यह शरीर में शुगर कि मात्रा को कम करता है।
67% समस्याएं अपच के कारण होती हैं। इसके सेवन से यह समस्या लगभग समाप्त हो जाती है।
फास्टफ़ूड के कारण कई तरह समस्याएं होती रहती है। यह चाय सभी समस्याओं के निदान में सहयोग करती है।
यह चाय मुंह की दुर्गन्ध को ख़त्म कर देती है।
also read : जब हाथो से गेहू काटना हुआ मुश्किल,तो किसान ने घर पर बनाया देसी जुगाड़ ,जिसकी स्पीड देख हर कोई हैरान