Samsung Galaxy S26 Ultra : नंबर वन मोबाइल फोन निर्माता कहीं जाने वाली कंपनी सैमसंग के ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ग्राहकों को अच्छे फीचर्स का लाभ प्रदान करने के लिए कंपनी की तरफ से नए-नए मोबाइल फोन बाजार में पेश किए जा रहे हैं। जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी s26 अल्ट्रा बाजार में अपने कदम रखने जा रहा है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं 5000 maH की बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में और क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे।
नई तकनीकी की इस दुनिया में मोबाइल फोन का चलन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए मोबाइल फोन बाजार में पेश किए जा रहे हैं। बात की जाए सैमसंग कंपनी (Samsung Galaxy S26 Ultra) की तो इस कंपनी के मोबाइल फोन ग्राहकों को बेहद पसंद आते हैं क्योंकि यह कंपनी अपने स्मार्टफोंस में हर एक एडवांस फीचर ऐड कर देती है।
हाल फिलहाल की बात की जाए तो सैमसंग कंपनी अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी s26 अल्ट्रा को बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस स्मार्टफोन में काफी ज्यादा एडवांस लेवल के फीचर होंगे। ग्राहक इस फोन के लांच होने का पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में क्या कुछ होगा खास।
Samsung Galaxy S26 Ultra में होंगी ये खास खूबियां
डिजाइन की बात कुछ अलग ही होगी
वैसे तो सैमसंग कंपनी का हर एक मोबाइल धांसू लुक के साथ बाजार में उपलब्ध है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि कंपनी Galaxy S26 Ultra के डिजाइन में काफी बदलाव कर सकती है। वहीं इसके कैमरा माड्यूल की बात करें तो यह Galaxy Z Fold 7 की तरह हो सकता है।
परफॉर्मेंस होगी गजब
Samsung कंपनी द्वारा 2026 में अपने इस स्मार्टफोन को Qualcomm के साथ-साथ कुछ बाजार में इन-हाउस Exynos 2600 SoC के साथ पेश कर सकती है। बीतें कुछ दिनों पहलें कंपनी द्वारा 2nm प्रोसेस वाला फ्लैगशिप प्रोसेसर लॉन्च किया गया था। कई बाजारों में कंपनी इस नए फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC के साथ पेश कर सकता है।
डिस्प्ले भी होगी लाजवाब
सैमसंग कंपनी के इस नए मोबाइल की डिस्प्ले की बात करें तो यह कंपनी का पहले मोबाइल फोन होगा जिसमें M14 OLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी जाएगी। इसमें बेहतर विजुअल परफॉर्मेंस, इंप्रूव एफिशिएंसी और एक्सटेंडेड लाइफस्पैन होगी। यानी फोन की स्क्रीन देखने में अच्छी होगी, बैटरी ज्यादा चलेगी और स्क्रीन की लाइफ भी बढ़ जाएगी।
5,000mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर सपोर्ट
Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-inch QHD+ पैनल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, साथ ही बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन फीचर भी होगा। फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200-मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, 12-मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो और 50-मेगापिक्सल 5x टेलीफोटो सेंसर शामिल हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी और 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। फोन एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ आएगा और Black Shadow, White Shadow, Galactial Blue और Ultraviolet ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
इतने दिन बाद लॉन्च होगा ये खास फोन
Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी द्वारा फरवरी 2026 में बाजार (Samsung Galaxy S26 Ultra Launch Date) में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अंदाजा लगााया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत भारत में 1,29,999 रुपये (Samsung Galaxy S26 Ultra Price) हो सकती है।
