SARA TENDULKAR VIRAL VIDEO: सारा तेंदुलकर से पैपराजी ने एक सवाल किया जिसका जवाब देने में सारा काफी शरमाती हुई नजर आईं। सारा तेंदुलकर ने इस सवाल का काफी सूझ-बूझ के साथ जवाब दिया।
SARA TENDULKAR VIRAL VIDEO: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो चुका है। हाल ही में सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) से पैपराजी ने एक सवाल किया जिसका जवाब देने में सारा काफी शरमाती हुई नजर आईं। सारा तेंदुलकर ने इस सवाल का काफी सूझ-बूझ के साथ जवाब दिया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
Sara Tendulkar का रिएक्शन वायरल
हाल ही में सारा तेंदुलकर एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ लखनऊ जाती हुई स्पॉट हुईं। जहां उनका सामना पैपराजी से हुआ। मीडिया ने इस दौरान उनसे सवाल किया कि वो आने वाले GT vs LSG मैच में किस टीम को सपोर्ट करेंगी? इस सवाल पर सारा ने कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया लेकिन उनकी शरम और मुस्कान ने फैंस का दिल ही जीत लिया।
LSG की ओर से खेल रहे अर्जुन
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर के भाई अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जिसकी कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर रहे हैं। हालांकि, अर्जुन को मौजूदा सीजन में एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला है। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस मौजूदा सीजन में भी भाग ले रही है।

गिल को डेट कर रही सारा?
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का नाम हमेशा से ही सोशल मीडिया पर जोड़ा जाता रहा है। सोशल मीडिया पर यहां तक दावा किया गया था कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, जबकि इस बात की पुष्टि कभी नहीं हुई और महज अफवाह रहीं। अब जब आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर और शुभमन गिल की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं, तो सारा तेंदुलकर फिर ट्रेंड में आ चुकी हैं।

SARA TENDULKAR किसे करेंगी सपोर्ट?
सारा तेंदुलकर के इस वायरल मोमेंट ने लखनऊ और गुजरात के बीच होने वाले मैच के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि क्या सारा अपने भाई की टीम को सपोर्ट करेंगी या शुभमन की गुजरात टीम को।
फिलहाल अर्जुन पर्दे के पीछे अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर जमकर पसीना बहा रहे हैं और टीम मैनेजमेंट की नजरें भी उन पर बनी हुई हैं। सारा की उस हल्की सी मुस्कान ने न केवल फैंस का मनोरंजन किया है, बल्कि इस बड़े मुकाबले से पहले माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है, जिससे क्रिकेट और ग्लैमर का तड़का एक साथ देखने को मिल रहा है।
