sarso rate today : सरसों की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर हो गया है। रबी सीजन 2026 की नई सरसों को मंडियों में पहुंचने के लिए करीब 1 महीने का समय लगेगा। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सरसों में और जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव –
सरसों की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। इससे उन किसानों को सबसे ज्यादा मुनाफा हो रहा है जिन्होंने पहले सीजन से सरसों का स्टॉक किया हुआ है। हालांकि इन किसानों की संख्या काफी कम है। रबी का सीजन चल रहा है और एक महीने में सरसों की फसल तैयार हो जाएगी। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक नई सरसों मंडियों (Sarso mandi bhav) में नहीं पहुंचती है इतने रेट और भी बढ़ सकते हैं। मंडियों में नई सरसों के आने के बाद तेजी पर ब्रेक लग सकता है।
केंद्र सरकार ने सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है। सरकार ने 2026-27 के लिए सरसों का MSP (Sarso MSP Hike) 5900 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि किसानों को रबी सीजन 2026 में सरसों का 250 रुपये अधिक रेट मिलेगा।
चरखी दादरी मंडी (CHARKHI DADRI)
सरसों सीड भाव 6950 से 7000
अलवर (ALWAR)
सरसों सीड भाव 6900
रुचि बरन (RUCHI BARAN)
सरसों सीड भाव 6825
रुचि श्रीगंगानगर (RUCHI SRI GANGANAGAR)
सरसों सीड भाव 6925
रुचि गुना (RUCHI GUNA)
सरसों सीड भाव 6825
जयपुर मंडी (Jaipur Mandi)
सरसों भाव 7025 से 7050
भरतपुर मंडी (Bharatpur Mandi)
सरसों पुरानी भाव 6752
भरतपुर मंडी (BHARATPUR)
सरसों नई भाव 6731
कामां मंडी (KAMAN)
सरसों भाव 6731
कुम्हेर मंडी (KUMHER)
सरसों भाव 6731
देई मंडी (बूंदी, राजस्थान)
सरसों भाव 6700
सुमेरपुर मंडी (राजस्थान)
सरसों भाव 6900 से 6930
सरसों (MUSTARD)
गोयल कोटा भाव 6800
दिल्ली (DELHI)
सरसों सीड भाव 6900 से 6950
चरखी दादरी (CHARKHI DADRI)
सरसों सीड भाव 6875 से 6925
