sarso rate today : इस बार सरसों बिक्री का सीजन किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है। लगभग पूरे सीजन में सरसों के दाम (sarso ka rate) बढ़ौतरी पर रहे हैं। अब फिर से सरसों के भाव में तेजी आई है, जिस कारण रेट टॉप लेवल पर पहुंच गया है। आइये जानते किस राज्य में कितने हो गए प्रति क्विंटल सरसों के दाम।
सरसों को इस बार कई किसानों ने सीजन की शुरुआत में ही स्टॉक कर लिया था। अब रेट टॉप लेवल पर पहुंचने के बाद सरसों की बिक्री से किसान सरसों बिक्री से अधिक से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। सरसों के भाव (sarso price hike) में आई तेजी के कारण अब लगभग हर राज्य में सरसों के रेट (sarso price 21 august) एमएसपी से ऊपर चल रहे हैं।
हालांकि, सरसों के सीजन की शुरुआत में भी किसानों को अच्छा खासा मुनाफा मिला है। एमएसपी (sarso MSP) में बढ़ौतरी का फायदा भी कई किसानों ने उठाया है। अब निजी व्यापारियों की सक्रियता भी सरसों की खरीद फरोख्त को लेकर बढ़ गई है। वे किसानों से सीधा संपर्क कर सरसों की खरीद करने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश में इतना पहुंचा सरसों का रेट-
उत्तर प्रदेश में सरसों के दामों (sarso ka aaj ka bhav) में सबसे अधिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। इसके बाद मध्य प्रदेश व राजस्थान में सरसों के दाम बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश की आगरा मंडी (agra mandi bhav) में सरसों का रेट 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं। यहां सरसों 7980 रुपये क्विंटल बिक रही है। इटावा मंडी में सरसों के दाम (UP sarso price) 7650 रुपये क्विंटल व लखनऊ व कानपुर में सरसों के दाम 7840 रुपये क्विंटल हैं।
मध्य प्रदेश में सरसों के दाम-
मध्य प्रदेश (MP sarso price) में सरसों का उत्पादन बेहद कम होता है। इसलिए यहां पर सरसों के रेट (sarso ka taja bhav) काफी अधिक हैं। यहां सरसों इसके एमएसपी 5950 रुपये से काफी ऊंचे रेट पर बिक रही है। बीना मंडी में सरसों का रेट (sarso rate today) 7652 रुपये व भोपाल मंडी में 7541 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है। इंदौर में सरसों 7284 रुपये क्विंटल के भाव पर ट्रेंड कर रही है।
राजस्थान में सरसों का भाव –
राजस्थान में सरसों का भाव (sarso maximum price) अधिकतर मंडियों में 7500 रुपये प्रति क्विंटल के करीब है। यहां पर उदयपुर मंडी में सरसों 7510 व जयपुर व जोधपुर मंडी में 7490 रुपये क्विंटल है। बीकानेर, श्रीगंगानगर में सरसों के दाम (rajasthan sarso price) 7500 रुपये क्विंटल के करीब ही हैं। हनुमानगढ़, चुरु व अन्य आसपास के जिलों में सरसों 7450 रुपये क्विंटल पर बिक रही है। ये रेट पहले की अपेक्षा अधिक हैं।
हरियाणा-पंजाब में सरसों के दाम-
हरियाणा व पंजाब में सरसों (sarso price haryana) का राजस्थान के बाद सबसे अधिक उत्पादन होता है। यहां पर अन्य राज्यों की अपेक्षा रेट कम है। प्रति क्विंटल पर भी दूसरे राज्यों की तुलना में कम बढ़ौतरी हुई है। इन राज्यों में अब सरसों का भाव (punjab sarso price) 6900 से लेकर 7100 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रहा है। हालांकि इस सीजन में ये रेट अपने टॉप लेवल पर हैं।
बिहार में सरसों का रेट-
बिहार में सरसों के रेट फिर से हाई हो गया है। बक्सर मंडी में सरसों का रेट (bihar sarso price) 7451 रुपये क्विंटल हो गया है। आरा मंडी (mandi bhav today) में सरसों के रेट 7460 रुपये तो पटना में सरसों का रेट 7520 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। भागलपुर मंडी में सरसों के दाम 7440 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
अभी और बढ़ेगा सरसों का भाव –
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी नवंबर व दिसंबर में शादियों व त्योहारों का सीजन है। ऐसे में सरसों तेल के दाम (sarso tel ka rate) बढ़ सकते हैं। इसका प्रभाव सरसों रेट पर पड़ेगा और सरसों के दाम और भी हाई हो सकते हैं। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरसों के दाम (musturd rate today) इस साल स्थिर बने रहेंगे, अगले साल जनवरी में इनमें तेजी देखने को मिल सकती है।