sarso price hike : सरसों के भाव हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बढ़ौतरी के चलते अब सरसों के रेट (musturd price today) रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचे हैं। रेट हाई होने के कारण किसानों का मुनाफा प्रति क्विंटल सरसों की बिक्री पर बढ़ गया है। मंडियों (mandi bhav today) में अब स्टॉक की गई सरसों की आवक भी होने लगी है। आइये जानते हैं इस समय कितना हो गया है सरसों का ताजा भाव।
सरसों के दामों में इस माह में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। करीब 10 दिन में ही सरसों के दाम पहले से डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। एमएसपी (sarso MSP) से काफी ऊपर पहुंच चुका सरसों का रेट अब अपने रिकॉर्ड लेवल के आंकड़े को छू रहा है। सरसों के रेट (sarso ka rate) में आई इस तेजी के बाद स्टॉक की गई सरसों की आवक भी मंडियों में बढ़ गई है। इसका असर सरसों की खरीद फरोख्त पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इतना बढ़ा प्रति क्विंटल सरसों का रेट-
सरसों के भाव (sarso ka bhav) पिछले दस दिनों में 800 रुपये तक प्रति क्विंटल पर बढ़ गए हैं। इस बढ़ौतरी के बाद सरसों का अधिकतम रेट 7900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। इससे पहले सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) 7100 रुपये क्विंटल तक चल रहा था। भाव में तेजी आने के कारण किसानों का सरसों बिक्री पर मुनाफा बढ़ गया है। हालांकि कई राज्यों में अधिकतम भाव (sarso ka rate) में अंतर भी देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट-
उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट (UP sarso price) अब पहले से अधिक तेजी पर ट्रेंड कर रहा है। लखनऊ मंडी में सरसों 7258 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मेरठ मंडी में सरसों का रेट 7388 रुपये क्विंटल व ग्वालियर मंडी में (mustard price) 7665 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का रेट पहुंच गया है। इटावा मंडी में सरसों का रेट (UP sarso price) 7515 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। आगरा में सरसों के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं, यहां पर दाम 7900 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गए हैं।
बिहार में भी बढ़े सरसों के दाम-
बिहार में सरसों का अधिकतम रेट (sarso price today) अब पहले से अधिक हो गया है। गया मंडी में सरसों का भाव (mandi bhav today) इस समय 7760 रुपये तो बक्सर मंडी में सरसों का रेट 7620 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। पटना मंडी में सरसों की बिक्री 7710 रुपये प्रति क्विंटल पर हो रही है।
राजस्थान में सरसों का रेट –
राजस्थान में सरसों का भाव (musturd rate today) अब हाईलेवल पर जा पहुंचा है। श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का रेट (Sarso Ka Bhav) 7690 रुपये प्रति क्विंटल है। जयपुर में सरसों (jaipur sarso price) 7550 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है। जोधपुर मंडी में 7450 रुपये तो बीकानेर मंडी में सरसों का भाव (rajasthan sarso price) 7485 रुपये क्विंटल हो गया है।
हरियाणा में सरसों का भाव –
हरियाणा में सरसों के दाम (sarso price haryana) रेवाड़ी मंडी में सबसे ज्यादा बढ़े हैं। यहां पर सरसों 7640 रुपये क्विंटल हो गए हैं। इनमें प्रति क्विंटल पर 200 रुपये तक की तेजी आई है। ऐलनाबाद मंडी में सरसों 7604 रुपये क्विंटल तो आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (haryana sarso price) 7495 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। हिसार में सरसों का रेट बढ़ौतरी के बाद 7575 रुपये क्विंटल चल रहा है। सिरसा में सरसों का भाव 7440 रुपये क्विंटल हो गया है।