sarso Price : सरसों के भाव में लगातार तेजी का दौर जारी है। इसी तेजी के कारण अब सरसों के दाम उच्चतम लेवल पर पहुंच गए हैं। पिछले कुछ ही दिनों में सरसों के रेट (sarso rate hike) में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी हुई है। इससे एक ओर जहां प्रति क्विंटल सरसों की बिक्री पर प्रॉफिट बढ़ गया है, वहीं स्टॉक की गई सरसों भी अब बिक्री के लिए मंडियों (mandi bhav today) में आने लगी है। आइये जानते हैं कहां तक पहुंच गए 1 क्विंटल सरसों के दाम।
दिन प्रतिदिन बढ़ रहा सरसों का रेट अपने हाईएस्ट लेवल पर जा पहुंचा है। सरसों के भाव (mustard price today) में यह तेजी कुछ ही दिनों के अंतराल में आई है। पिछले माह तक इनमें गिरावट का दौर भी देखा गया था, लेकिन अब सरसों के रेट (sarso rate today) इस सीजन में सबसे ज्यादा चल रहे हैं। इस कारण सरसों की बिक्री हाई रेट पर होने के कारण सरसों बेचने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कई राज्यों में सरसों के दाम अब एमएसपी से ऊपर हो गए हैं।
सरसों की बिक्री और आवक में आई तेजी-
इस सीजन में शुरुआती दौर में सरसों के दाम (sarso rate hike) एमएसपी से कुछ ही ऊपर थे। इस कारण पिछले महीनों में सरसों की इतनी बिक्री नहीं हो सकी क्योंकि कम भाव मिलने के कारण किसानों ने सरसों को स्टॉक करना शुरू कर दिया था। अब रेट बढ़ने पर फिर से सरसों की बिक्री व आवक में तेजी आई है। खाद्य तेलों, सरसों तेल (sarso oil price) व खली की मांग बढ़ने पर आगामी समय में सरसों के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
1 क्विंटल सरसों अब इतने में बिक रही-
भाव व बिक्री में तेजी आने से सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) कई मंडियों में एमएसपी 5950 रुपये से करीब 1300 रुपये ऊपर पहुंच गया है। अब 1 क्विंटल सरसों के औसत दाम 6900 रुपये तक पहुंच गए हैं। हालांकि कुछ राज्यों की मंडियों (mandi bhav today) में यह इससे ऊपर तो कुछ मंडियों में इससे नीचे भी है।
हरियाणा में इतने हैं सरसों के दाम –
हरियाणा में सरसों के दाम (sarso ka bhav) तेजी से बढ़े हैं। रेवाड़ी में सरसों 6387 रुपये क्विंटल के रेट पर पहुंच गई है। हिसार में 6619 रुपये क्विंटल तो ऐलनाबाद में सरसों का भाव 6818 रुपये रुपये क्विंटल तक पहुंच चुका है। इसी तरह से आदमपुर में सरसों का भाव (haryana sarso price) 6693 रुपये क्विंटल और सिरसा में सरसों का भाव 6794 रुपये क्विंटल हो गया है।
बिहार में सरसों के दाम –
बिहार में भी सरसों के भाव (sarso price today) में तेजी आई है। यहां की किशनगंज मंडी में सरसों का भाव 6615 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। चंपारण मंडी में सरसों का भाव 7098 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। समस्तीपुर में सरसों (bihar me sarso rate) 6431 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट –
मौदाहा में सरसों 6858 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर खरीदी जा रही है।
इटावा मंडी में 6660 रुपये प्रति क्विंटल।
ग्वालियर मंडी (UP sarso Price) में 6715 रुपये प्रति क्विंटल।
मैनपुरी में 6769 रुपये प्रति क्विंटल।
मेरठ में सरसों 6461 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।
बरेली में 6664 रुपये क्विंटल तक सरसों का भाव (sarso price UP) पहुंच गया है।
ललितपुर मंडी में सरसों के दाम 6637 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं।
राजस्थान में सरसों का भाव –
जयपुर में सरसों का रेट 6698 रुपये (rajasthan sarso price) प्रति क्विंटल है।
कोटा मंडी में सरसों 6771 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।
श्रीगंगानगर में 6881 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का भाव (sarso ka rate) चढ़ गया है।
चिडावा में यह 6661 रुपये प्रति क्विंटल है।
जोधपुर मंडी में 6798 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर सरसों की बिक्री हो रही है।
मेड़ता में 6521 रुपये प्रति क्विंटल सरसों के दाम (sarso ka bhav) पहुंच गए हैं।
बस्सी मंडी में 6677 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों की बिक्री हुई है।
इन राज्यों में भी बढ़े सरसों के दाम-
महाराष्ट्र की बांद्रा मंडी में भी सरसों के दाम (sarso mandi rate) बढ़े हैं। ये अब 7281 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। अगर मुंबई मंडी की बात करें तो यहां पर सरसों का रेट (mumbai sarso price) 7408 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के रेट में तेजी आई है। यहां पर काला कैलारस मंडी में 6661 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों बिक रही है।