sarso price hike : सरसों का भाव रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। एक ही दिन में सरसों के भाव (Mustard Price today) में ताबड़तोड़ बढ़ौतरी हुई है। इस बढ़ौतरी के बाद अब प्रति क्विंटल सरसों के दाम एमएसपी से काफी ऊपर हो गए हैं। इसे देखते हुए अब मंडियों (mandi bhav today) में फिर से सरसों की आवक और बिक्री बढ़ गई है।
सरसों के दामों में अब हर दिन बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इस कारण सरसों का रेट (sarso ka rate) रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचा है। आज एक ही दिन में सरसों के दामों (sarso rate hike) में तगड़ा उछाल आया है। इससे भाव सातवें आसमान पर चला गया है। रेट हाई होने का फायदा किसान ही नहीं, बल्कि व्यापारी भी उठाना चाहते हैं, इसीलिए व्यापारियों ने भी किसानों से सीधा संपर्क करना शुरू कर दिया है।
तेल मिलों में बढ़ी सरसों की डिमांड, भाव पर असर-
सरसों तेल (sarso oil) की मांग बढ़ने के कारण अब सरसों के दाम (sarso ka bhav) रातों रात हाई हो गए हैं। तेल मिलों की ओर से भी कच्चे माल के रूप में सरसों की डिमांड बढ़ गई है। अन्य खाद्य तेल (edible oil price) महंगे होने से भी सरसों तेल व सरसों का रेट बढ़ा है।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर सरसों खली की मांग बढ़ना भी सरसों में बढ़ौतरी का बढ़ा कारक है। अब घरेलू स्तर पर सरसों की खल व सरसों तेल (sarso tel ka rate) की मांग बढ़ी है। इस कारण सरसों के दाम सातवें आसमान पर चले गए हैं।
जानिये किस राज्य में कितना है भाव-
– राजस्थान में इस समय सरसों का भाव (rajasthan mandi bhav) 7210 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है।
– बिहार में सरसों के रेट (bihar sarso price) 7240 रुपये और महाराष्ट्र की मंडियों में सरसों के दाम 7425 रुपये तक हो गए हैं। एमएसपी 5950 रुपये क्विंटल के भाव से अब के सरसों भाव (sarso ka bhav) की तुलना करें तो यह लगभग 1500 रुपये तक हाई हो गया है।
– उत्तर प्रदेश में (UP mandi bhav) सरसों का अधिकतम रेट 6950 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। सरसों के दामों (sarso price 21 july) में तेजी आने से मंडियों में हलचल बढ़ गई है।
– हरियाणा व मध्य प्रदेश में सरसों का भाव (MP sarso price) 6960 रुपये क्विंटल के करीब हो गया है। पंजाब व उत्तर प्रदेश (UP sarso price) में भी सरसों के रेट 7 हजार रुपये क्विंटल के आसपास बने हुए हैं।
अभी जारी रहेगा भाव में उतार चढ़ाव-
इस बार सरकार ने सरसों के एमएसपी (sarso MSP) में 300 रुपये की बढ़ौतरी की थी। यह 5650 से 5950 रुपये क्विंटल हो गया था। इसका फायदा भी किसानों को मिला, अब सरसों के भाव (sarso rate today) में बढ़ौतरी का फायदा भी किसान उठा रहे हैं। आने वाले समय में त्योहारी सीजन में सरसों तेल के रेट बढ़ने से सरसों का भाव (sarso maximum price) फिर से बढ़ सकता है। तब तक इसमें उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।