sarso price hike : सरसों के भाव ने हाईलेवल का नया रिकॉर्ड बनाया है। तगड़ी बढ़ौतरी के बाद सरसों के दाम (sarso price today) रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचे हैं। अधिकतर राज्यों में सरसों के भाव में अब तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही खाद्य तेलों के भाव में भी हलचल हुई है। आइये जानते हैं इनके ताजा रेट की स्थिति-
पिछले एक माह से सरसों के दामों में उतार चढ़ाव जारी था। इसी उतार चढ़ाव के चलते कभी सरसों के रेट (sarso rate today) हाई हो रहे थे तो कभी ये अचानक गिर रहे थे। अब सरसों के भाव में बढ़ौतरी होने से रेट रिकॉर्ड लेवल पर जा पहुंचे हैं। इसके साथ ही खाद्य तेलों का रेट भी बदल गया है। सरसों तेल के रेट भी परिवर्तित हुए हैं। आने वाले समय में खाद्य तेलों के भाव (edible oil price) में हलचल का असर सरसों के रेट पर पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में सरसों का रेट सबसे हाई-
उत्तर प्रदेश में सरसों के रेट (sarso price 25 july) इस बार सबसे ज्यादा बढ़े हैं। यहां की आगरा मंडी में सरसों का रेट 7620 रुपये प्रति क्विंटल तक हो गया है। यह इस बार का रिकॉर्ड हाई रेट बताया जा रहा है। बरेली मंडी में सरसों के दाम (sarso Price hike) 6725 रुपये क्विंटल चह रहे हैं। इटावा मंडी में सरसों का रेट 6715 रुपये (sarso price in UP) प्रति क्विंटल है। मैनपुरी मंडी में यह 6815 रुपये क्विंटल तक हो गया है।
महाराष्ट्र में सरसों के दाम-
महाराष्ट्र में सरसों के भाव (sarso maximum price) सबसे हाई चल रहा है। मुंबई मंडी में (mumbai sarso price) 7450 रुपये क्विंटल तक सरसों का रेट हो गया है। यह सरसों का इस साल का रिकॉर्ड लेवल बताया जा रहा है। वहीं अहमदपुर मंडी में सरसों का भाव 7510 रुपये क्विंटल तक चला गया है। बांद्रा व पुणे मंडी में सरसों के दाम (sarso mandi rate) 7310 रुपये प्रति क्विंटल के करीब हो गए हैं।
बिहार में सरसों का भाव –
बिहार में सरसों के दाम (sarso rate hike) एमएसपी से काफी ऊपर चल रहे हैं। यहां भी इस साल की अब तक की सबसे अधिक बढ़ौतरी सरसों के रेट में बताई जा रही है। बिहार की किशनगंज में (sarso price today) 6655 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का रेट हो गया है। समस्तीपुर मंडी में सरसों (bihar me sarso rate) 6470 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर ट्रेंड कर रही है।
इस कारण बढ़े सरसों के रेट-
सरसों के दाम बढ़ने के कारणों में सबसे अहम सरसों तेल (sarso oil price) की मांग बढ़ना बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरसों खली की मांग बढ़ने से भी सरसों के रेट बढ़े हैं। अन्य खाद्य तेलों के रेट (edible oil price today) बढ़ने से भी सरसों व सरसों तेल का रेट बढ़ा है।
सरसों तेल का भाव –
इस समय अधिकतर राज्यों में सरसों तेल का भाव (sarso oil price) 142 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति लीटर तक है। पिछले साल सरसों तेल की कीमत (musturd oil price) 135 रुपये प्रति लीटर के आसपास था, इस बार इसमें 15 रुपये तक की बढ़ौतरी प्रति लीटर पर हुई है।
अन्य खाद्य तेलों का रेट-
सोयाबीन तेल का रेट (soyabean price) इस समय 125 रुपये से बढ़कर 148 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं सूरजमुखी तेल की कीमत (sunflower oil price) 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 124 रुपये लीटर था। पाम तेल की कीमत पहले 100 रुपये लीटर थी, जो अब 135 रुपये प्रति लीटर तक हो गई है।