Taja Mandi Bhav : इस समय ज्यादातर मंडियों में सरसों और धान के भाव में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले काफी दिनों से सरसों और धान के रेट स्थिर बने हुए थे। लेकिन अब अचानक दोनों ही फसलों के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। अधिकतर मंडियों में सरसों (Sarso rate) और धान का भाव MSP से ऊपर चल रहा है। किसानों को तगड़ा फायदा मिल रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव
सरसों और धान उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सरसों व धान के रेट में तगड़ी तेजी आई है। दोनों ही फसलों की कीमतों ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरसों का भाव हाई लेवल पर जा पहुंचा है। वहीं धान भी पीछे नहीं है। इस समय धान का सीजन चल रहा है और ज्यादातर मंडियों में धान का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से उपर चल रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को अच्छा खास लाभ मिल रहा है।
MSP से ऊपर चल रहा सरसों और धान का रेट –
सरकार ने 2025 में सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 5950 रुपये तय किया है और सरसों राजस्थान, दिल्ली, यूपी बिहार समेत अन्य राज्यों की मंडियों में 7000 हजार रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बिक रही है। वहीं, बात करें धान के MSP की तो सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,369 प्रति क्विंटल तय किया है और ग्रेड-ए धान के लिए यह 2,389 प्रति क्विंटल रखा है। इस समय अधिकतर मंडियों में धान (paddy price) का भाव 2800 से 3000 रुपये क्विंटल के करीब चल रहा है।
राजस्थान की मंडी का ताजा भाव –
बता दें कि राजस्थान (Rajasthan mandi Bhav) की भामाशाह मंडी में आज गेहूं के भाव में 50 रुपये की तेजी देखने को मिली है। वहीं, सोयाबीन 50, सरसों 150, धान 100 रुपए की गिरावट आई है। लहसुन 2000 से 9000, बोक्स पेकिंग 4000 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन 300 रुपए तेज रहा। किराना बाजार में सभी खाद्य तेलों के रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिला है।
जयपुर मंडी में सरसों भाव 7150 से 7175
भरतपुर मंडी में सरसों भाव 6800
कामां मंडी में सरसों भाव 6800
कुम्हेर मंडी में सरसों भाव 6800
नदबई मंडी में सरसों का भाव 6800
गोयल कोटा मंडी में सरसों का भाव 7000
दिल्ली मंडी में सरसों भाव 7025 से 7075
धान का ताजा मंडी भाव
डबरा मंडी (Dabra Mandi bhav)
धान 1509 भाव 2700
धान 1718 भाव 2800
धान 1847 भाव 2550
मथुरा मंडी (MATHURA)
धान 1509 कंबाइन भाव 2500 से 2800
धान 1509 हाथ भाव 2800 से 2925
टोहाना मंडी (Tohana Mandi Bhav)
धान DP 1401 भाव 3350
धान 1509 कंबाइन भाव 2960
धान 1847 कंबाइन भाव 2770
धान 1718 कंबाइन भाव 3180
रतिया मंडी (Ratia Mandi Rice Price)
धान 1718 कंबाइन भाव 3145
धान 1401 भाव 3291
धान 1509 भाव 2991
सिरसा मंडी (Sirsa Mandi Bhav)
धान 1509 भाव 2951
धान 1847 भाव 2611
