Sarso Ka rate :सरसों की कीमतों में पिछले काफी दिनों से लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लगातार तेजी के बाद आज 21 फरवरी सरसों में गिरावट (Mustard Price Fall) देखने को मिली है। इसके बावजूद ज्यादातर मंडियो में सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP) से ऊपर बिक रही है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में सरसों का रेट कहां तक जाएगा।
सरसों की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव ने किसानों के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सरसों के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। लेकिन अब अचानक 100 से 150 रुपए क्विंटल तक सरसों सस्ती हो गई है। हाल ही में आई सरसों में गिरावट के पीछे कई प्रमुख कारण है।
बाजारों में कम आवक (Mustard Price Today) और तेज मांग के चलते रेट अचानक उछले थे। अब रबी सीजन 2026 की सरसों पक्कर तैयार हो चुकी है और मंडियो में पहुंचने लगी है। मार्च की आखिर तक लगभग मंडियों में सरसों की अवाक हो जाएगी। लेकिन किसानों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सरसों की कीमत और कम होगी या फिर रेट बढ़ेंगे?
इसपर बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल मंडियों में नई सरसों पहुंचने से रेट में नरमी आ सकती है, लेकिन यह गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं होगी। किसानों को इस गिरावट (Mustard Price Fall) से ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने हाल ही में सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 250 रुपए क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। सरसों का MSP 5950 रुपये से बढ़ाकर रबी सीजन 2026-27 के लिए 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसका मतलब ये है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों को सरसों का सरकारी रेट अच्छा (Mustard Price) मिलेगा।
इन मंडियों में स्थिर रहा सरसों का रेट –
जयपुर मंडी (Jaipur Mandi) में आज 21 फरवरी को सरसों 50 रुपये क्विंटल सस्ती होकर 7025 से 7050 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। वहीं शमशाबाद मंडी में सरसों 7390 रुपये, डिग्नेर सरसों का भाव 7410 रुपये, मुरैना मंडी में सरसों भाव 7375 रुपये, अलवर (Alwar Mandi Bhav) सरसों भाव 7350 रुपये, कोटा मंडी में सरसों का भाव 7350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा है।
भरतपुर मंडी (Bharatpur Mandi) में पुरानी सरसों 100 रुपये क्विंटल सस्ती होकर 6752 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई है।
देई मंडी (rajasthan mandi bhav)
सरसों भाव 6700 रुपये क्विंटल रहा है। इसमें 100 रुपये की मंदी आई है।
सुमेरपुर मंडी
सरसों भाव 6900 से 6930 रुपये क्विंटल के बीच चल रहा है और आज इसमें 100 रुपये की गिरावट आई है।
चरखी दादरी मंडी (CHARKHI DADRI Mandi Bhav)
सरसों भाव 6950 से 7000
रुचि श्रीगंगानगर (RUCHI SRI GANGANAGAR)
सरसों सीड भाव 6925 मंदी 125
