sarso rate hike : सरसों के भाव में तगड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। सरसों उत्पादक किसानों को इस बार खूब मुनाफा हो रहा है। दरअसल, पिछले बार की तुलना में इस बार सरसों महंगी बिक रही है। यूपी, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों की मंडियों में सरसों (sarso Ka Bhav) हाई लेवल पर बिक रही है। अब कुछ ही दिनों में त्योहारों सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में सरसों तेल की मांग बढ़ने से सरसों के रेट और भी बढ़ सकते हैं। आईये जानते हैं सरसों के ताजा भाव –
गेहूं के भाव बढ़ने के साथ ही अब सरसों के भाव भी देश की अलग अलग मंडियों में हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। सरसों के रेट लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अगस्त महीने की तुलना में अब सरसों के रेट (musturd price today) और ज्यादा बढ़ गए हैं
जिन किसानों ने सरसों का स्टॉक किया था वह अब सरसों को उंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। सीजन के समय सरसों के रेट कम थे लेकिन अब इसके रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। लेकिन सूखी सरसों का रेट (sarso maximum price) सीजन के शुरुआती रेट से करीब 1000 रुपये ऊपर जा पहुंचे हैं।
अब इतने हो गए प्रति क्विंटल सरसों के रेट –
अगर सरसों के अगस्त महीने के भाव की बात करें तो यह 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही था। अब इसमें 3,000 रुपये की और वृद्धि हुई है। इससे सरसों का रेट 7,800 रुपये (sarso ka bhav) प्रति क्विंटल हो गया है। आने वाले समय में सरसों तेल की मांग बढ़ने से सरसों के दाम (sarso price latest) और हाई हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी दो माह तो सरसों के भाव में स्थिरता रहेगी, लेकिन इसके बाद रेट हाई हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम -(UP sarso price)
उत्तर प्रदेश की मेरठ मंडी में सरसों का भाव 6988
ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 7265
इटावा मंडी में सरसों का रेट 6958
मौदाहा मंडी में सरसों का रेट 7215 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
राजस्थान में सरसों का भाव – (rajasthan sarso price)
राजस्थान की जोधपुर मंडी में 7500
मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 7482
श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का रेट 7390
जयपुर में सरसों का रेट 7450 रुपये प्रति क्विंटल है।
हरियाणा में बदले सरसों के रेट -(haryana sarso price)
सिरसा जिले की ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 7204
रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव 6980
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 6995
हिसार में सरसों का भाव 6875 रुपये क्विंटल चल रहा है।
बिहार की मंडियों में सरसों का रेट- (mandi bhav today)
बिहार की पटना मंडी में सरसों के दाम 7420
आरा मंडी में सरसों के रेट 7360
गया में सरसों का रेट 7500
बिहार में सरसों के दाम और भी बढ़ने की संभावना है।