mandi Bhav : सरसों की कीमतों में काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है। आज देश की कई मंडियों में सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन मंदी के बावजूद मंडियों में सरसों का रेट न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर चल रहा है। अब कुछ ही दिनों में रबी सीजन 2026 की नई सरसों तैयार होने वाली है। ऐसे में किसानों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आने वाले दिनों में सरसों सस्ती होगी या महंगी। इसपर बाजार जानकारों ने बड़ी अपडेट दी है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
सरसों में जबरदस्त तेजी के बाद आज 17 फरवरी को मंदी दर्ज की गई है। कुछ मंडियों में सरसों का रेट टॉप पर चल रहा है। रबी सीजन 2026 की सरसों जल्द ही मंडियों में पहुंचने लगेगी। बीते दिनों में मंडियों में सरसों की कम आवक और तेज मांग के चलते रेट आचानक सातवें आसमान पर जा पहुंचे। अब 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है।
बाजार जानकारों का कहना है कि इस बार किसानों को सरसों का अच्छा रेट मिलेगा। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। सरकार ने 2026-27 के लिए सरसों का MSP (Sarso MSP Hike) 5900 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इस बार किसानों को सरसों का सरकारी रेट 250 रुपये ज्यादा मिलेगा।
जिन्होंने पहले सीजन से सरसों का स्टॉक किया हुआ है। हालांकि इन किसानों की संख्या काफी कम है। रबी का सीजन चल रहा है और एक महीने में सरसों की फसल तैयार हो जाएगी। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक नई सरसों मंडियों (Sarso mandi bhav) में नहीं पहुंचती है इतने रेट और भी बढ़ सकते हैं। मंडियों में नई सरसों के आने के बाद तेजी पर ब्रेक लग सकता है।
राजस्थान, जयपुर (Jaipur Mandi Rate)
सरसों भाव ₹ 6925 से 6950
दिल्ली (Delhi sarso rate)
सरसों 42% कंडीशन भाव 6850
हरियाणा, बरवाला (Barwala Mandi Rate)
सरसों भाव ₹ 6550 से ₹ 6600 मंदी ₹ 50
हरियाणा, हिसार (Hisar Mandi Bhav)
सरसों भाव 6400 से 6500
चरखी दादरी मंडी (Charkhi Dadri Mandi)
सरसों 40% लैब, 8% नमी पास भाव 6900 से 6950
UP, आगरा
बीपी आगरा सरसों भाव 7200
सरसों सलोनी रेट
शमसाबाद आगरा भाव 7200
सरसों नई
सरसों भाव 6400
कामां (Kaman)
सरसों भाव 6400
कुम्हेर (Kumher)
सरसों भाव 6400
नदबई (Nadbai)
सरसों भाव 6400
नगर (Nagar)
सरसों भाव 6400
कोटा (Kota)
सरसों भाव 6400
राजस्थान, देई (DEI)
सरसों भाव 6700
सुमेरपुर राजस्थान
सरसों भाव 6960 से 6990
ग्वालियर मंडी
सरसों भाव 6500 से 6600
अलवर मंडी
सरसों भाव 6800
अशोकनगर मंडी
सरसों भाव 5500 से 6300
गंजबासौदा मंडी
सरसों भाव 5500 से 7000
सुमेरपुर मंडी
सरसों 42% कंडीशन भाव 6750
