sarso price hike : सरसों के भाव में पिछले एक दो महीनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आए दिन सरसों के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं। अब सरसों MSP से उपर बिक रही है। इससे किसानों को खूब मुनाफा मिला है। अब सरसों के रेट (sarso Ka Bhav) थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सरसों के रेट बढ़ते ही मंडियों में इसकी आवक में तेजी आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सरसों के ताजा रेट –
सीजन के समय में सरसों के रेट गिर गए थे लेकिन अब देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों के रेट हाईलेवल पर चल रहे हैं। सरसों के रेट में एकदम से तेजी आई है। प्रति क्विंटल सरसों के भाव (mustard price) में 900 रुपये का तगड़ा इजाफा देखने को मिला है। सरसों के एमएसपी से इतने ऊपर रेट होने के कारण मंडियों (mandi bhav 9 july) में सरसों की आवक भी खूब होने लगी है।
इस बार सरसों के एमएसपी में भी 300 रुपये की बढ़ौतरी सरकार की ओर से की गई है, ऊपर से सरसों के रेट (mustard price today) में तेजी होना किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
इतने रुपये क्विंटल बिक रही सरसों –
सरसों का भाव (mustard price today) सीजन की शुरुआत में तो सरकारी खरीद के समय इसके एमएसपी 5950 रुपये पर चल रहा था। लेकिन अब सरसों के रेट में अचानक तेजी आई है। कुछ मंडियों में तो अब भी MSP के आसपास रेट हैं लेकिन अधिकतर जगह सरसों के रेट (sarso rate hike) 900 रुपये की बढ़ौतरी के साथ 6850 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं।
राजस्थान में सरसों का भाव – (sarso price rajasthan)
राजस्थान की मंडी में सरसों के दाम 6679
कोटा मंडी में सरसों का भाव 6768
जोधपुर की मंडी में सरसों का रेट 6799
चिडावा में सरसों का रेट 6659
जयपुर में सरसों का रेट 6688
श्रीगंगानगर में सरसों का रेट 6879
हरियाणा में इतना है सरसों का रेट- (Haryana mandi news)
रेवाडी मंडी में सरसों का भाव 6389
सिरसा मंडी में सरसों का रेट 6799
हिसार में सरसों का भाव 6608
आदमपुर में 6689 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव- (UP mandi bhav)
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी मंडी में 6768
इटावा में सरसों का भाव 6658
मेरठ में सरसों के रेट 6458
बरेली मंडी में सरसों का ताजा भाव 6669
ग्वालियर में सरसों का भाव 6709