Sarso Ka rate : सरसों की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 23 फरवरी को देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों अचानक सस्ती हो गई है। किसानों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरसों की नई फसल मंडियों में आने के लिए तैयार हो गई है और ऐसे में सरसों में गिरावट आने से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
सरसों उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में आई सरसों में गिरावट से किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने सरसों के न्यनूतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में 250 रुपये क्विंटल की बढ़ौतरी की है। रबी सीजन 2025 सरसों का MSP 5950 रुपये क्विंटल से बढ़ाकर रबी सीजन 2026 के लिए सरसों का MSP 6200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
सरसों में आई गिरावट –
बता दें कि आज राजस्थान की मंडियों में सरसों (Sarso Rate Down) 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ती हुई है। वहीं अन्य मंडियों में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस समय बाजारों में नई सरसों पहुंचने लगी है ऐसे में तेज आवक और कम मांग के कारण रेट गिरे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से सरसों में बंपर तेजी देखने को मिल सकती है।
किसानों को ज्यादा मिलेगा सरसों का सरकारी रेट –
इसपर बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल मंडियों में नई सरसों पहुंचने से रेट (Sarso Rate) और भी कम हो सकते हैं, लेकिन यह गिरावट ज्यादा बड़ी नहीं होगी। केंद्र सरकार द्वारा सरसों MSP में इजाफा करने से किसानों को अच्छा खासा सरकारी रेट मिलेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में सरसों का ताजा भाव –
राजस्थान, जयपुर (JAIPUR)
सरसों भाव 6775 से 6800 मंदी ₹ 25
भरतपुर (BHARATPUR)
सरसों भाव 6236 मंदी 39
दिल्ली (Delhi Sarso rate),
सरसों 42% कंडीशन भाव ₹ 6700
सरसों सलोनी रेट (MUSTARD SALONI)
शमसाबाद आगरा भाव 7225 मंदी 25
दिग्नेर आगरा भाव 7225 मंदी 25
अलवर भाव 7225 मंदी 25
कोटा भाव 7175 मंदी 25
मुरैना भाव 7225 मंदी 25
आगरा (AGRA) उत्तर प्रदेश
बीपी सरसों भाव 7050 मंदी 50
हरियाणा, बरवाला (BARWALA)
सरसों भाव 6500 से 6600
हरियाणा, हिसार (Hisar Mandi rate)
सरसों भाव ₹ 6400 से ₹ 6500
राजस्थान, देई (DEI Sarso Mandi)
सरसों भाव 6550
राजस्थान, सुमेरपुर (SUMERPUR)
सरसों भाव 6580 से 6610
कामां (KAMAN)
सरसों भाव 6236 मंदी 39
कुम्हेर (KUMHER)
सरसों भाव 6236 मंदी 39
नदबई (NADBAI)
सरसों भाव 6236 मंदी 39
नगर (NAGAR)
सरसों भाव 6236 मंदी 39
उत्तर प्रदेश
बीपी सरसों भाव 7050 मंदी 50
सरसों रूची (RUCHI)
बारां, राजस्थान 6575 मंदी 75
श्रीगंगानगर, राजस्थान 6600 मंदी 100
कोटा, राजस्थान 6600 मंदी 81
गोयल कोटा (KOTA) राजस्थान
सरसों भाव 6550 मंदी 50
