sarso ka rate : सरसों के दामों में इन दिनों तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। हर दिन रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। फिलहाल सरसों के भाव (sarso price today) ने न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। इस कारण सरसों के भाव ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब एक क्विंटल सरसों के दाम (sarso mandi rate) भी चौंका रहे हैं, किसानों को इससे तगड़ा मुनाफा हो रहा है। आइये जानते हैं मंडियों में कहां तक पहुंच गया है सरसों का रेट।
सरसों के इस सीजन से सरसों का एमएसपी बढ़ाया गया था। इसका किसानों को कुछ ही दिनों तक फायदा मिला क्योंकि सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) एमएसपी के आसपास ही सिमटकर रह गया था। उसके बाद अब जाकर सरसों के भाव (sarso price hike) में तेजी आई है, जो इस सीजन की सबसे अधिक बढ़ौतरी तो है ही, साथ ही सरसों के ताजा भाव ने पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं।
बढ़कर इतने हो गए सरसों के दाम
सरसों के रेट (sarso ka rate) में बढ़ौतरी का सिलसिला इस माह की शुरुआत से ही देखने को मिल रहा है। अभी भाव में और भी तेजी आ सकती है, इससे सरसों के भाव (musturd price today) का नया हाईलेवल का रिकॉर्ड भी बन सकता है। हालांकि इस बार अब तक सरसों के भाव अपने रिकॉर्ड लेवल पर चल रहे हैं।
पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर यह एमएसपी (sarso MSP) 5950 रुपये क्विंटल से करीब 1525 रुपये ऊपर तक पहुंच गए हैं। ऐसे में सरसों का अधिकतम रेट (sarso price today ) 7475 रुपये क्विंटल तक हो गया है। लेकिन कई मंडियों में सरसों के दाम इससे कुछ ऊपर व नीचे भी ट्रेंड कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में सरसों का भाव
अगर सरसों के सबसे अधिक दाम वाले राज्य की बात करें तो यह महाराष्ट्र में ही है। यहां की मुंबई मंडी में सरसों के दाम (sarso price mumbai) सबसे ज्यादा हैं। आसपास तेल मिलों की अधिकता, सरसों तेल की मांग आदि रेट बढ़ने का कारण है।
मुंबई की मंडी (mandi rate today) में सरसों का भाव 7475 रुपये क्विंटल हो गया है। बांद्रा में 7310 रुपये तो पुणे मंडी में सरसों केा भाव 7325 रुपये क्विंटल हो गया है। यानी मुंबई की सभी बड़ी व मुख्य मंडियों में सरसों के दाम 7 हजार रुपये क्विंटल से ऊपर ही हैं।
उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम
उत्तर प्रदेश में सरसों के दामों में तगड़ी उठापटक दिखाई दी है। यहां की आगरा मंडी में सरसों (agra me sarso price) 7635 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। वहीं, ललितपुर मंडी में 6680 रुपये और मेरठ मंडी में सरसों के रेट (UP Sarso price) 6735 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। बरेली मंडी में सरसों (sarso Price hike) 6880 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है। मैनपुरी मंडी में 6810 रुपये और इटावा मंडी में सरसों का रेट (sarso price in UP) 6705 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
मध्य प्रदेश में सरसों के का रेट
मध्य प्रदेश में सरसों के भाव (MP sarso price) में इस बार लंबे समय तक स्थिरता रही है। जुलाई से पहले तो राज्य में सरसों की मांग बेहद कम थी। अब मांग बढ़ी तो रेट भी उछल गए। इंदौर मंडी में 6695 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का भाव हो गया है। बीना में सरसों के भाव (sarso price latest) की बात करें तो यह 6715 रुपये क्विंटल हो गया है। भोपाल मंडी में सरसों का रेट (sarso rate bhopal) इस समय 6728 रुपये क्विंटल हो गया है।
बिहार में सरसों का ताजा भाव
बिहार की चंपारण मंडी में सरसों के रेट (bihar me sarso rate) में अधिक तेजी देखने को मिली है। यहां पर सरसों का रेट (sarso price today) 7105 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। समस्तीपुर मंडी में सरसों 6465 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है।
हरियाणा पंजाब में सरसों के दाम
सरसों के भाव में सबसे कम उतार चढ़ाव हरियाणा (haryana me sarso ka bhav) और पंजाब में देखा गया है। इसके बावजूद यहां पर सरसों के रेट एमएसपी से काफी ऊपर हैं। सिरसा में 6838 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
ऐलनाबाद में सरसों का भाव (sarso rate 23 july) 6845 रुपये क्विंटल और हिसार में सरसों 6670 रुपये क्विंटल के रेट पर ट्रेंड कर रही है। रेवाड़ी मंडी में 6535 रुपये क्विंटल तक सरसों का भाव (sarso ka mandi bhav) पहुंच गया है। पंजाब की बठिंडा व लुधियाना मंडी में सरसों (punjab sarso price today) 6735 रुपये क्विंटल हो गई है।
राजस्थान में सरसों के दाम
राजस्थान सरसों के उत्पादन वाला सबसे बड़ा व मुख्य राज्य है। यहां पर भी सरसों के रेट (rajasthan sarso price) बढ़े हैं। फिलहाल राजस्थान की अधिकतर मंडियों में सरसों का भाव 6750 रुपये क्विंटल से ऊपर हो चुका है। जोधपुर मंडी में 6855 रुपये और कोटा मंडी में 6852 रुपये क्विंटल का भाव सरसों (sarso ka bhav) चढ़ गया है।
श्रीगंगानगर में 6935 रुपये और जयपुर में 6795 रुपये सरसों का रेट चल रहा है। चिड़ावा और बस्सी मंडी में 6748 रुपये तो मेड़ता मंडी (mandi bhav today) में सरसों 6565 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।