SBI FD Investment : आज के समय में बढ़ रही महंगाई की वजह से हर कोई चाहता है कि वो एक ऐसे बैंक की एफडी में निवेश करें, जहां पर निवेश (Investment Tips) करने से आपको सिर्फ 36 महीने के अंदर 86012 रुपये का फायदा हो जाएगा। आइए जानते हैं इस एफडी के बारे में पूरी जानकारी।
जब भी बात निवेश की होती है तो लोगों के मन में सबसे पहले एफडी का ही ख्याल आता है। एफडी में निवेश करके आम काफी कम समय में ही बंपर रिटर्न (FD Return) पा सकते हैं। आज हम आपको जिस एफडी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, उसमें 36 महीने के लिए निवेश करने पर आपको 86012 रुपये का फायदा होगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
रिस्क भी होगा काफी कम-
शेयर मार्केट में निवेश जोखिम के अधीन होता है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार में लगाए गए पैसे के डूबने का डर लगा रहता है। इस स्थिति में अगर आपमें रिस्क लेने की उतनी कैपेसिटी नहीं है, लेकिन रिटर्न भी अच्छा चाहते हैं, तो फिर फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs Intrest Rate) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आ सकता है। इसमें फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी दी जाती है। पैसा खोने का कोई डर नहीं रहता है।
अक्सर बदलता रहता है इंटरेस्ट रेट-
सबसे पहले तो इस बात को जानना जरूरी है कि बैंक (Banking News) अलग-अलग समय के लिए FDs पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट को बदलते रहते हैं, जोकि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के द्वारा तय रेपो रेट पर बेस्ड होता है। इस बार 4-6 फरवरी के बीच हुई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट (repo rate) में कोई बदलाव न करते हुए इसको 5.25 परसेंट पर बरकरार रख दिया है। दूसरे बैंकों की ही तरह SBI भी अलग-अलग समय के लिए FDs पर अलग-अलग इंटरेस्ट रेट दिया जाता है। जोकि सीनियर सिटीजन और आम जनता के लिए अलग-अलग होता है।
SBI की FD पर इतनी होगी ब्याज दरें-
7 दिन से 45 दिन की एफडी के लिए आम जनता को 3.05 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 3.55 प्रतिशत तय की गई है।
46 दिन से 179 दिन की एफडी के लिए आम जनता को 4.9 प्रतिशत ब्याज दर (FD Intrest Rate) दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 5.4 प्रतिशत है।
180 दिन से 210 दिन की एफडी के लिए आम जनता को 5.65 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 6.15 प्रतिशत है।
211 दिन से 1 साल की एफडी के लिए आम जनता को 5.9 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 6.4 प्रतिशत है।
1 साल से 2 साल से कम की एफडी के लिए आम जनता (1 year FD Intrest Rate) को 6.25 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है।
2 साल से 3 साल से कम की एफडी के लिए आम जनता को 6.4 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 6.9 प्रतिशत है।
3 साल से 5 साल से कम की एफडी के लिए आम जनता को 6.3 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 6.8 प्रतिशत है।
5 साल से 10 साल की एफडी के लिए आम जनता (5 year FD Intrest Rate) को 6.05 प्रतिशत ब्याज दर दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये ब्याज दर 7.05 प्रतिशत है।
जानिये कितने साल के लिए निवेश करने पर मिलेगा कितना रिटर्न-
अगर आप 2.5 साल में SBI FD से 86012 रुपये की राशि को कमाना चाहते हैं, तो आपको 500000 रुपये का कैपिटल इन्वेस्ट (capital investment) के तौर पर निवेश करने होंगे। फिलहाल 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम के समय के लिए SBI FD पर इंटरेस्ट रेट 6.4 परसेंट है। इसके आधार पर ही, आपके 5 लाख रुपये 2.5 साल बाद 586012 रुपये हो तक का हो जाता है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने का मतलब है कि डिपॉजिट रेट (deposit rate) की वैल्यू जस की तस रहने वाली है क्योंकि बैंकों के पास अपने इंटरेस्ट पेआउट को जल्दी एडजस्ट करने की कोई खास वजह नहीं रही होगी।
