SBI PPF Yojana 2024 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ( State Bank Of India ) देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक है जो देश के करोड़ो ग्राहकों को अपने साथ जोड़ कर रखा है। आज जब भी कोई व्यक्ति अपना किसी बैंक में खाता खुलवाने का सोचता है तो वो एसबीआई बैंक में अपना खाता खुलवाना पसंद करता है। ये बैंक अपने ग्राहकों के लिए निवेश के लिए कई तरह की शानदार स्कीम चला रही है जिसमे पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident ) स्कीम भी शामिल है।
SBI PPF Yojana 2024
अगर आप भी किसी स्कीम में निवेश करने का सोच रहे है तो आपके लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एक खास योजना चला रही है जिसका नाम पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident ) स्कीम है। इस स्कीम में आप निवेश कर के मैच्योरिटी पर लखपति बन सकते है क्यूंकि ये स्कीम सरकार द्वारा संचालित की जा रही है जिसमे आपको काफी शानदार ब्याज दिया जा रहा है।
आज देश में लाखो लोग एसबीआई पीपीएफ स्कीम ( SBI PPF Scheme ) में निवेश करना पसंद करते है। ये स्कीम खासकर उन लोगो के लिए बेस्ट है जो अपना पैसा लॉन्ग टाइम के लिए निवेश करना पसंद करते है और उस पर शानदार रिटर्न प्राप्त करना चाहते है। इस स्कीम में हाल ही में 7.1 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड स्कीम क्या है
पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident ) स्कीम एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है जिसमे कोई भी व्यक्ति इस स्कीम में लंबे समय के लिए निवेश कर सकता है। एसबीआई की पीपीएफ स्कीम में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकता है।
इस स्कीम में आपको 15 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है जिसके बाद आपको मैच्योरिटी पर लाखो का रिटर्न मिलता है लेकिन आप चाहे तो अपने पीपीएफ अकाउंट ( PPF Account ) में निवेश करने की रकम को 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते है जिसके बाद आपको इस स्कीम में 25 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है।
500 ररुपये से खुलवा सकते अपना पीपीएफ अकाउंट
अगर आप एसबीआई की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड स्कीम ( SBI Public Provident Fund Scheme ) में निवेश करने का सोच रहे है तो आप अपना पीपीएफ खाता कम से कम 500 रुपये से खुलवा कर भी निवेश कर सकते है और अधिकतम 1.50 रुपये सालाना का निवेश कर सकते है जिस पर आपको 7.1 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूठ भी दी जाती है।
SBI PPF Yojana 2024 पात्रता
- एसबीआई पीपीएफ स्कीम ( SBI PPF Scheme ) में निवेश करने के लिए आपका पहले एसबीआई बैंक में खाता होना चाहिए।
- इस स्कीम में देश का कोई भी नागरिक अपना पीपीएफ खाता ( PPF Account ) खुलवा कर निवेश कर सकता है।
- इस स्कीम में इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूठ दी जाती है।
- स्कीम में आपको 7.1 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाता है।
हर महीने 3000 रुपये जमा पर कितना मिलेगा रिटर्न
मान लीजिए अगर कोई भी व्यक्ति एसबीआई की पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड ( Public Provident ) स्कीम में 15 साल की अवधि के लिए हर महीने 3000 रुपये का निवेश करता है तो उसे एक साल में 36,000 रुपये का निवेश करना होगा वही 15 साल में 5,40,000 रुपये का निवेश करना होगा, जिस पर आपको 7.1 फीसदी का सालाना ब्याज दिया जाता है। इस ब्याज दर से आपको 15 साल में 4,36,370 रुपये का सिर्फ ब्याज मिलेगा जो मैच्योरिटी पर 9,76,370 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
