हरियाणा से स्कूलों को लेकर बड़ी खबर आई है। सरकार ने समय से पहले स्कूलों का समय बदल दिया है। इसके साथ ही गर्मी और सर्दी के लिए अलग-अलग समय रखा गया है। इससे पहले सरकार मार्च महीने में समय बदलती थी, लेकिन इस बार 16 फरवरी से बच्चों के स्कूलों का समय लागू किया जा रहा है। इस दिन रविवार होने के कारण 17 फरवरी से स्कूलों का समय बदल जाएगा।
इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा। अब सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खुले रहेंगे। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक होगी।