Facelifted version of Scorpio N : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की हर एक गाड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस कंपनी की गाड़ी स्कॉर्पियो का जलवा लोगों के बीच काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। आपको बता देगी स्कॉर्पियो एन का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च होने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस गाड़ी में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलने वाले हैं।
भारतीय कार बाजार में पिछले कई सालों से राज करने वाली कंपनी महिंद्रा की गाड़ियों का दबदबा इन दिनों भी बना हुआ है। महिंद्रा कंपनी भारतीय कार बाजार में एक से एक पॉपुलर SUV पेश करते जा रही है। इन दिनों महिंद्रा स्कॉर्पियो एन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है। कंपनी की तरफ से अब महिंद्रा स्कॉर्पियो एन के फेसलिफ्ट वर्जन (New Mahindra Scorpio-N facelift ) को पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है स्कॉर्पियो एन के इस नए वर्जन में काफी ज्यादा खास फीचर मिलने वाले हैं।
नई SUV का एक्सटिरीयर
कंपनी की तरफ से नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के फेसलिफ्ट में आगे की लुक को और भी आकर्षित बनाया जाएगा।इसमें नया रेडिएटर ग्रिल होगा, जिसमें मौजूदा वर्जन के वर्टिकल स्लैट्स की जगह हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए जाएंगे। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में डिजाइनदार 18-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और भी खास लगेगा।
नई SUV का इंटीरियर
महिंद्रा कंपनी की तरफ से अपनी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के इंटीरियर (New Mahindra Scorpio-N facelift Interior) में कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि अबकी बार केबिन में प्रीमियम फील महसूस करवाने के लिए कंपनी की तरफ से डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ भी दिया जा सकता है और इसके डैशबोर्ड का डिजाइन लगभग महिंद्रा थार रॉक्स के जैसा हो सकता है। कंपनी की तरफ से नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया जाएगा।
महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट में होंगे फीचर्स
कंपनी की तरफ से इस SUV में कई सेफ्टी फीचर्स (New Mahindra Scorpio-N facelift Features) दिए जाएंगे। ड्राइविंग को सुरक्षित बनानें के लिए इसमें लेवल-2 ADAS मिलने की भी संभावना है। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया जा सकता है।
इंजन की बात करे तो…
New Mahindra Scorpio-N facelift के इंजन में कोई खास चेंज होने की संभावना नही है। इसमें मौजूद पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकता है। साथ ही वही गियरबॉक्स ऑप्शनऔर वही पावर व टॉर्क आउटपुट जारी रहने की संभावना है।
