Silver Rate Today : चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। बीते साल चांदी ने 164% का रिटर्न दिया है। बीते 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जो कि इस साल हुई है। आज चांदी की कीमतों (chandi rate) में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक झटके में सिल्वर का रेट ₹15000 उछाल है। भाई नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।
चांदी की कीमतों में पिछले 1 साल से बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी के रेट इतनी ज्यादा बढ़ चुके हैं कि आज आम आदमी के बजट से बाहर हो चुके हैं। साल 2025 के जनवरी महीने में ₹90,000 प्रति किलो मिलने वाली चांदी अब ढाई लाख रुपए के पार जा पहुंची है। पिछले साल चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी नए साल में भी जारी है। चांदी में आए दिन हो रही बढ़ोतरी खरीदारों की चिंता बढ़ा रही है, जबकि निवेशकों को खूब मुनाफा हो रहा है।
चांदी में तगड़ी तेजी –
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव (Gold Silver rate today) में तेजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,40,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है, वहीं आज 13 जनवरी 2026 को चांदी में तगड़ी तेजी आई दर्ज की गई है।
सोने का ताजा भाव –
भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (GOld Rate) 1,40,000 रुपए प्रति तोला हो गई है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट 2,57,000 प्रति किलोग्राम के पार जा पहुंचा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 13 जनवरी को सुबह 995 शुद्ध वाले सोने का रेट 1,39,444 प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka bhav) 1,28,245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।
2026 के अंत तक ये होगा चांदी का रेट –
आज सोमवार को चांदी का भाव (Chandi ka rate) 2,57,283 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 2,42,808 रुपए प्रति किलो था। इस हिसाब से चांदी में लगभग ₹15,000 की तेजी दर्ज की गई है। चांदी कीमतों (Silver Rate) में हो रही बढ़ोतरी लोगों की टेंशन को बढ़ा रही है।
हर किसी के मन में यही सवाल है कि साल 2026 के आखिर तक चांदी का भाव कहां तक जाएगा। इसको लेकर कई बड़े एक्सपर्ट ने दावे किए हैं। एक्सपर्ट का अनुमान है कि 2025 की तरह साल 2026 में चांदी की कीमतों (Silver Price Hke) में अंधाधुंध तेजी नहीं देखने को मिलेगी। साल 2026 के अंत तक चांदी सिर्फ ₹3,00,000 प्रति किलो के आंकड़े तक पहुंच सकती है।
शुक्रवार को सोने का भाव-
सुबह का रेट: 137195 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: 137122 प्रति 10 ग्राम
शुक्रवार को चांदी का भाव –
सुबह का रेट: 239994 प्रति किलो
शाम का रेट: 242808 प्रति किलो
IBJA द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं GST शामिल नहीं होता। ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं।
