Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा हलचल देखने को मिल रही है। इन दिनों सोने और चांदी की कीमतें अपनी हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रही है। आज फिर चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट नजर आई है। आइए खबर में चेक करते हैं चांदी के ताजा भाव।
सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों निवेशकों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रही है। आए दिन सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में चांदी की कीमतें अपनी हाई लेवल के रिकॉर्ड पर जा चुकी थी लेकिन 29 जनवरी शाम को आई गिरावट के बाद चांदी की कीमतें काफी ज्यादा नीचे आ गई। फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी के दाम काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं और निवेशकों के बीच भी सोने और चांदी (Gold Silver Rates Updates) को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।
आज 18 फरवरी के दिन भी चांदी की कीमतों (Silver Rate Down) में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। पिछले कई दिनों से चांदी की कीमत 2,40,000 रूपये प्रति किलोग्राम से लेकर 2,60,000 रूपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रही थी, लेकिन आज 18 फरवरी की शाम चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली और चांदी की कीमतें आज काफी ज्यादा नीचे आ चुकी है।
आज चांदी का ताजा भाव
बीते कल चांदी की कीमत (Latest Silver Price) तकरीबन 2,45,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी वहीं, आज शाम को चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट आई और चांदी की कीमत 2,29,000 रूपये प्रति किलोग्राम से भी काफी ज्यादा नीचे आ चुकी है। चांदी की कीमतों में आज अचानक हुई इस गिरावट ने भी मार्केट में हलचल मचा दी है।
आगे भी हाल रहेगा कुछ ऐसा
लगातार बढ़ रहे कीमती धातुओं के भाव (Gold And Silver Price) को देखकर ग्राहकों के चेहरे लटक गए हैं, लेकिन अब ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शादी विवाह के इस सीजन में चांदी की कीमत में आई गिरावट (Silver Rate Down) लोगों के लिए एक राहत भरी खबर साबित हो रही है।
चांदी की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है तो वहीं निवेशकों की परेशानी बढ़ गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर बरकरार रहने वाला है।
