Silver Price : चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी कुछ ही दिनों में काफी उतार चढ़ाव के दौर से गुजरी है। चांदी की कीमतों में गिरावट के चलते लोग भी असमंजस की स्थिति में हैं। वहीं, इतने बड़े उतार चढ़ाव नए निवेशकों को चांदी से दूर रख रहे हैं।
चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी के दाम काफी नीचे आ गए हैं। चार लाख को क्रोस करने वाली चांदी अब जमीन में गोते खा रही है। लोगों का कहना है कि चांदी की कीमत जल्द ही अपने रिकॉर्ड हाई से टूटकर अपनी औकात में आ रही हैं।
क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट
चांदी की कीमतों में जिस प्रकार से ऐतिहासिक बढ़ौतरी हुई, उसी प्रकार से ऐतिहासिक गिरावट भी दर्ज की गई है। चांदी के दाम काफी तेजी से बढ़ रहे थे, हालांकि इस गिरावट के कई कारण माने जा रहे हैं। सबसे प्रमुख कारण बाजार में पैनिक व फेड की ब्याज दरों के कम होने की संभावना गिरना माना जा रहा है।
चांदी की कीमतों में तब गिरावट (Silver Rate Today) और ज्यादा बढ़ गई, जब लोगों ने अचानक से इसको बेचना शुरू कर दिया। नए निवेशक समझ ही नहीं पाए कि चांदी को रोककर रखें यो बेच दें। ऐसे में बहुत सारे नए निवेशक तो भारी नुकसान के साथ चांदी से एग्जिट कर गए। वहीं, चांदी की मांग असल में कम और निवेश के लिए ज्यादा होने को भी इस गिरावट के पीछे का कारण माना जा रहा है।
कितनी चल रही है चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर चांदी (Silver on MCX) की कीमतों में 38 हजार की तगड़ी गिरावट दर्ज की जा चुकी है। चांदी आज गिरकर 2,30,499 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी। फिलहाल चांदी 2,46,243.00 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। यह कल के मुकाबले 22,607 रुपये प्रति किलो यानी कि 8.41% कम है। वहीं, आज चांदी का ओपन प्राइस 2,58,096 रुपये रहा, इसी कीमत पर चांदी खुली थी। वहीं, कल चांदी 2,68,850 रुपये पर बंद हुई थी। यानी कि चांदी में बहुत बड़ी गिरावट आई है।
कॉमेक्स पर भी चांदी में गिरावट
कॉमेक्स पर भी चांदी (Silver Rate on Comex) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। कॉमेक्स पर चांदी 76.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जोकि कल के मुकाबले 8.126 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसमें 9.63% की गिरावट आई है। वहीं, आज चांदी का ओपन रेट 87.645 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी का डे हाई 89.83 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, चांदी के दाम गिरकर 71.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। वहीं, कल चांदी की कीमत 84.396 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
