Silver Price Prediction : पिछले दिनों चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली है। 1 साल से सिल्वर के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे थे। लेकिन अचान सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे हैं। अब सिल्वर ने रिकवरी करनी शुरू कर दी है। आज चांदी (Chandi ki kimat) 14 हजार से ज्यादा महंगी हुई है। गिरावट के बाद चांदी में तेजी वैश्विक अनिश्चितताओं जैसे जियोपॉलिटिकल टेंशन और डॉलर की कमजोरी से जुड़ी हुई है।
दुनिया भर में चांदी व सोने के भाव ने तहलका मचा दिया है। हाल ही के दिनों में आई बड़ी गिरावट ने सभी को चौंका दिया है। सिल्वर तीन से चार दिनों में करीब 2 लाख सस्ती हुई है। 29 जनवरी के आसपास चांदी 4 लाख से ऊपर कारोबार कर रही थी। अब यह 2 लाख 25 हजार रुपये के स्तर को टच करके वापस 2 लाख 80 हजार रुपये के ऊपर आ पहुंची है। चांदी (Silver Price Today) ने यह रिकवरी पिछले केवल दो दिनों में की है। आज 5 फरवरी को चांदी में 14300 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।
दिल्ली में चांदी का रेट –
देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे भारत में बुधवार यानी आज 5 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतों (Delhi Gold-Silver Price) में जोरदार उछाल आया है। यह लगातार दूसरा दिन है जब सोना और चांदी में मजबूत देखने को मिली, जो पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली और करेक्शन के बाद आई है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी में 14,300 रुपये या 5.03% की तेजी आई है।
इसके बाद चांदी का रेट बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले सत्र में यह 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। उधर, 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold rate) 7,400 रुपये या 4.69% की महंगा होकर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के स्तर के ऊपर ट्रेड कर रहा है। मंगलवार का क्लोज भाव 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
एक्सपर्ट ने कही बड़ी बात –
ट्रेडर्स और एनालिस्ट्स के अनुसार, यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से आई है। निवेशकों की सुरक्षित निवेश वाली धातुओं में दिलचस्पी दोबारा बढ़ी है। लेमॉन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन के दौर के बाद बुधवार को सोना और चांदी दोनों में मजबूत रिकवरी दिखी। सोना (Gold Price) 3% से ज्यादा चढ़कर 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंचा, जबकि चांदी इंट्रा-डे में लगभग 6% तक उछली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा सोना और चांदी –
स्पॉट चांदी 4.28 डॉलर या 5.03% बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंची है। स्पॉट सोना (Gold Rate) 100.03 डॉलर या 2.02% की तेजी के साथ 5,047.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने व चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है।
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने इस तेजी की वजह बताते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों को फिर से सुरक्षित एसेट्स की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान टकराव इस हफ्ते होने वाली परमाणु वार्ता की उम्मीदों को कमजोर कर रहा है। इससे वॉशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव बढ़ने की आशंका गहरा रही है, जो सोने में रिस्क प्रीमियम बढ़ा सकती है और सेफ-हेवन एसेट्स (Safe-Haven Assets) की मांग को और मजबूत कर सकती है।
