Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही थी, वहीं अब इसकी कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। कीमतों में तेजी आने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। एक दिन के भीतर चांदी का रेट 10 हजार से भी ऊपर चला गया है। आइए जानते हैं चांदी की कीमतों को लेकर आगे के क्या अनुमान है।
सोने की कीमतों में तेजी का दौर बना हुआ था। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। अब चांदी की कीमतों में बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी का दौर बना रहने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी की ताजा कीमत (GOld Silver Rate) क्या है और आने वाले दिनों में इसका रुख क्या होगा।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी जानकारी-
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के रेसिप्रोकल टैरिफ रद्द करने के फैसले से सोने और चांदी (Gold Silver Rate Hike) को पंख लग गए हैं। दोनों कीमती मेटल्स की कीमतों में देश और विदेश दोनों में जबर्दस्त तेजी दर्ज की जा रही है। स्पॉट गोल्ड 1.5 फीसदी उछलकर 5,071.48 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। इधर, भारत में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी गोल्ड फ्यूचर्स में शाम के कारोबार में जबर्दस्त तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि, सोने की कीमतों पर उम्मीद से कमजोर अमेरिकी जीडीपी डेटा और डॉलर में नरमी का भी प्रभाव पड़ रहा है।
एक दिन में इतना बढ़ा चांदी का रेट-
विदेशी बाजार में यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (अप्रैल डिलीवरी) 1.7 फीसदी के उछाल के साथ 5,080.90 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। सिल्वर स्पॉट तो 5.8 फीसदी के उछाल के साथ 82.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इधर, भारत में MCX में शाम के कारोबार में गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में जोरदार उछाल (MCX Gold Silver Pice) दर्ज किया जा रहा है। गोल्ड फ्यूचर्स 2,174 रुपये यानी 1.4 फीसदी चढ़कर 1,56,993 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गया है। सिल्वर फ्यूचर्स 10,649 रुपये यानी 4.41 फीसदी के उछाल के साथ 2,52,042 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हो गया है।
21 फरवरी को चमका शेयर बाजार-
उधर, 21 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी जबर्दस्त उछाल दर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट (US Supreme Court) के ट्रंप टैरिफ को खत्म करने के फैसले से इनवेस्टर्स खुश हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि सोमवार यानी 23 फरवरी को इंडियन स्टॉक मार्केट्स और कमोडिटी मार्केट्स उछाल के साथ ओपन होने वाला है। शनिवार और रविवार को भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार बंद रहते हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 21 फरवरी को बताया है कि ट्रंप ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया है। इसे ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी में तेजी (Chandi ka rate) का दौर बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह वैश्विक अनिश्चितता को बताया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ रहा है। अमेरिका ने खाड़ी इलाके में सामरिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उसने ईरान पर हमले को लेकर ठोस प्लान बना लिया है।
अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इससे जियोपॉलिटिकल टेंशन में बढ़ावा दर्ज किया जा रहा है। इससे बुलियन खासकर सोने की चमक बढ़ेगी। ऐसे में सोना नया ऑल टाइम हाई बना सकता है। बड़ी गिरावट के बाद चांदी की कीमतें (Silver rate) अट्रैक्टिव लेवल पर हैं। चांदी का इंडस्ट्रि यूज लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से सप्लाई के मुकाबले इसकी डिमांड में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है।
