Gold-Silver Rate Down : सोने और चांदी की कीमतों में आज 2 फरवरी को बड़ी गिरावट आई है। 30 जनवरी को MCX पर सिल्वर 2,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई थी और आज बाजार ऑपन होते ही चांदी कुछ ही मिनटों में 8% से ज्यादा सस्ती हो गई। इसके साथ ही सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी ने आज 265652 का लॉ रिकॉर्ड बनाया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। पिछले काफी दिनों से हो रही तूफानी तेजी पर अब ब्रेक लग गया है। दरअसल, अचानक सोने व चांदी के भाव ने गियर सिफ्ट कर लिया है। यह सातवें आसमान से रॉकेट की स्पीड से जमीन पर आकर गिरा है। आज 2 फरवरी को बाजार खुलते ही चांदी के दाम तेजी से गिरे। MCX पर सुबह कुछ ही मिनटों में सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है।
आज 2 फरवरी 2026 को चांदी ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है।पहली बार चांदी की कीमतों में इतनी बढ़ी गिरावट देखने को मिली है। 30 जनवरी के बाद आज MCX पर चांदी का रेट (MCX Silver Rate) 26 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हुई है। इसमें करीब 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सिल्वर में अब तक की यह सबसे बड़ी गिरावट है।
चांदी में एक झटके में 8% की गिरावट –
चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में एक झटके में बड़ा उलटफेर हो गया है। निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। आज सुबह चांदी 10 बजे के करीब 265652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसके बाद चांदी हल्की सी संभलकर ऊपर की ओर गई है, लेकिन इसमें ज्यादा तेजी नहीं देखने को मिली है।
चांदी के साथ सोना भी हुआ धड़ाम –
चांदी के साथ साथ सोने की कीमतों (Gold rate) में भी जबरदस्त गिरावट आई है। MCX पर सुबह सोना सातवें आसमान से जमीन पर आकर गिरा है। सोना आज 1,49,0000 रुपये प्रति 10 ग्राम से टूटकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसमें 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं कुछ दिनों पहले सोना 2 लाख रुपये प्रति दस ग्राम की ओर तेजी से बढ़ रहा था जो अब 1 लाख 50 हजार से भी नीचे कारोबार कर रहा है। दोनों कीमती धातुओं में अचानक आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं।
चांदी में गिरावट की ये है बड़ी वजह –
चांदी (Chandi Ka Bhav) में गिरावट का बड़ा कारण मुनाफा वसूली रहा है। चांदी की कीमत एकदम से चार लाख 20000 को पार कर गई थी जिसके बाद निवेश को की ओर से मुनाफा वसूली शुरू कर दी गई। बड़े स्तर पर मुनाफा वसूली होने के कारण चांदी की कीमतों (Silver Price 2026) में बड़ी गिरावट आनी शुरू हो गई, जिसके बाद निवेशकों की ओर से रेट गिरते देखकर चांदी में बिकवाली शुरू कर दी गई।
इस वजह से गिरा सोना –
सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट चांदी के तुरंत बाद आई है। सोने और चांदी में अचानक बिकवाली के चलते गिरावट का अनुमान है। सोना चांदी निवेशकों की ओर से बेचना शुरू कर दिया गया। मुनाफा वसुलने के चलते बड़े स्तर पर बिकवाली होना सोने में गिरावट का प्रमुख कारण हो सकता है।
