Silver Price : चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव चल रहा है। बीते दिनों चांदी की कीमतें काफी ज्यादा ऊपर पहुंच गई थी लेकिन अब 29 जनवरी के बाद चांदी में गिरावट देखी गई है। चलिए खबर माध्यम से जानते हैं कि 5 साल पहले चांदी की कीमत कितनी थी।
चांदी की कीमत इन दोनों आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रखी हैं। पिछले कई महीनो से चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह में इसकी कीमतों में गिरावट भी देखी गई है। चांदी की कीमतें जनवरी महीने में 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमत इतनी ऊपर चली जाएंगी, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। अब 29 जनवरी के बाद आई गिरावट से चांदी की कीमतों में हल्का फर्क पड़ा है और अब भी चांदी की कीमतें (Silver Price) ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम से भी ज्यादा चल रही है।
चांदी की बढ़ रही इन कीमतों के बीच कई लोगों के मन में यह सवाल भी पैदा हो रहा है कि आज से 5 साल पहले 1 किलो चांदी खरीद (Silver price in India 2021) लेते तो उसे समय वह कितने की मिलती और अब उसे बेचकर कितना मुनाफा कमाया जा सकता था।
आज MCX पर चांदी के ताजा भाव
चांदी की कीमतों में आई एक लंबी गिरावट के बाद भी आज MCX पर चांदी की कीमतें 2,49,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जो कि अपने हाईएस्ट प्राइस से 1,71,000 रूपये प्रति किलोग्राम नीचे चल रही है।
पाचं साल पहले चांदी के भाव की बात करे तो…
5 साल पहले चांदी के दाम
बात की जाए अब से 5 साल पहले (Silver price 5 years ago) की तो उसे समय चांदी के दाम इतने ज्यादा नहीं थे। आज से 5 साल पहले चांदी की कीमतों में इतना ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं था और ना ही चांदी की इतनी कीमत थी कि आम आदमी उसे खरीदने से दूर हो जाएं। उस समय लोग चांदी को सोने के सस्ते विकल्प के तौर पर अपनाने लगे थे। लेकिन वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों में बदलाव तथा लगातार बढ़ रही मांग की वजह से चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी और अब यह आम आदमी (Silver rate 5 years back) की पहुंच से बाहर हो गई।
आज से 5 साल पहले चांदी की कीमत (Historical silver prices) तकरीबन 45000 रुपए प्रति किलोग्राम थी इसका मतलब उस समय 45000 रुपए में 1 किलो चांदी खरीद सकते थे और आज के भाव के मुताबिक उसे बेचकर (Silver price trend 2020-2025) आप लगभग 2,04,000 रुपए का मुनाफा कमा सकते थे।
