Silver Rate Down : चांदी खरीदने वाले आम ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी कल काफी तेजी से चल रही थी, परंतु अब कीमत ढलान पर आती दिख रही हैं। चांदी के दामों में गिरावट से निवेशकों को झटका भी लगा है।
चांदी की गाड़ी इस साल एक बार फिर यू-टर्न लेती दिख रही है। चांदी में रोजाना बहुत बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज फिर से चांदी की चमक फिकी पड़ती दिखाई दी है। चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं चांदी की चमक कितनी फिकी पड़ गई है।
क्यों आई चांदी में गिरावट
चांदी की कीमतों को अब स्पोट प्राइस (Chandi ki kimat) मिलता दिखाई दे रहा है। चांदी 2 लाख 40 हजार से 2 लाख 65 हजार के बीच ही घुमती दिखाई दे रही है। चांदी की कीतमों में हालिया गिरावट की वजह, चांदी में मुनाफावसूली को ही माना जा रहा है। हालांकि, चांदी की इंडस्ट्रियल मांग अब भी बनी हुई है। वहीं, गिरावट का सिलसिला निवेशकों की ओर से बिकवाली ही माना जा रहा है।
इस साल इतने हो गए थे दाम
चांदी की कीमतें (Silver Price Update) इस साल प्रगति के पथ पर चलती दिखाई दे रही है। कुछ दिन पहले ही चांदी ने सभी रिकॉर्डों को धवस्त कर दिया था। 2025 की शुरुआत में चांदी की कीमत 95 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास थी। परंतु, इस साल चांदी का दौर चला है। चांदी ने 4 गुणा से भी ज्यादा की छलांग लगाई और चांदी 4 लाख 20 हजार के पार जा पहुंची। परंतु, यहां जाकर चांदी का बुलबुला फूट गया और चांदी गिरकर 2 लाख 25 हजार तक आ गई थी। परंतु, अब चांदी स्थिर होती दिख रही है।
क्या चल रही है चांदी की कीमत
एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वीरवार रात को चांदी के दाम 2,57,800 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। चांदी में 5,218 यानी -1.98% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, आज चांदी 8 हजार से भी ज्यादा गिरकर 2,54,526 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। वहीं, चांदी (Chandi ki Kimat) की अधिकतम वैल्यू 2,62,775 रुपये प्रति किलोग्राम रही है। आज सुबह चांदी 2,61,361 पर खुली थी, जबकि कल चांदी 2,63,018 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी की चांदी में आज एक बार भी हरियाली नहीं आई है।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स (COMEX) पर भी चांदी गिरी है। Eastern Time के अनुसार सुबह 11:07 बजे चांदी 81.875 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। चांदी की कीमतों में 2.045 यानी 2.44 प्रतिशत डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी की ओपनिंग 84.125 डॉलर पर हुई थी। इसके बाद चांदी बढ़कर 84.875 डॉलर तक गई, वहीं चांदी गिरकर 81.125 डॉलर प्रति औंस तक भी आई है। चांदी की कीमतें 83.92 पर बंद हुई थी।
