Silver Rates : चांदी की कीमतों में निरंतर बढ़ौतरी होती जा रही है। चांदी में बढ़ौतरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। फिर से चांदी बेलगाम होकर गगनचुंबी हो चुकी हैं। इस गगनचुंबी कीमतों की ओर आम आदमी केवल तांकता ही रह गया है।
इस साल चांदी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। चांदी एक बार फिर अपना कुछ दिन पुराना रूप दिखा रही है और कीमतें गगनचुंबी होती जा रही है। कुछ ही घंटे में चांदी में 17 हजार से ज्यादा की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं चांदी में बढ़ौतरी का कारण-
चांदी की कीमतों में क्यों हो रही बढ़ौतरी
चांदी की कीमतें (Silver) बढ़ने के दो प्रमुख कारण है। प्रथम कारण चांदी का इंडस्ट्रियल यूज मेटल होना है। आज के समय में ईवी वाहनों में चांदी की डिमांड काफी बढ़ी है। इस वजह से इंटरनेशनल लेवल पर फिजिकल चांदी की डिमांड लगातार तेज हुई है। इसकी वजह से ही चांदी की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है।
चांदी में बढ़ौतरी का दूसरा कारण
चांदी की कीमतों (Silver Price Hike) में बढ़ौतरी का दूसरा कारण निवेशकों की रूचि है। चांदी की ओर निवेशक भी लगातार आकर्षित हुए हैं। चांदी की कीमतों में निवेशकों ने खूब मुनाफा देखा है। हालांकि पिछले दिनों आई गिरावट ने बहुत से नए निवेशकों को झटका भी दिया है। परंतु, अभी भी निवेशकों को चांदी में मुनाफा दिखाई दे रहा है, जिससे चांदी की मांग बढ़ रही है और चांदी की खरीद बढ़ने से कीमत बढ़ रही है।
कितनी चल रही है चांदी की कीमत
चांदी रात दस बजे के करीब एमसीएक्स (MCX Silver Live Price) पर 2,59,802 रुपये प्रति किलो ग्राम पर चल रही है। फिलहाल कल के मुकाबले 7,254 रुपये यानी 2.87% की बढ़ौतरी पर कीमत चल रही है। वहीं, आज का चांदी का लॉ प्वाइंट 2,57,938 रुपये रहा है, जबकि हाई प्वाइंट 2,69,373 रुपये प्रति किलो रहा है। चांदी कल 2,57,938 रुपये पर ओपन हुई थी। वहीं, कल चांदी 2,52,548 पर बंद हुई थी।
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स (Comex Silver Rates) पर भी चांदी आज लगातार हरे निशान पर बनी हुई है। चांदी की कीमत कॉमेक्स पर 82.88 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वहीं, यह कीमत कल के मुकाबले 2.496 डॉलर यानी 3.11% ज्यादा है। वहीं, आज चांदी 80.50 पर ओपन हुई थी। जबकि हाईएस्ट रेट 86.12 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं, न्यूनतम कीमत 80.415 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं, कल चांदी 80.384 डॉलर पर बंद हुई थी।
