SIP Investment : अगर आप भी अपने पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं जहां निवेश करने से आपको बंपर लाभ हो तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें 6 लाख रुपये निवेश करने पर आप 64 लाख से भी ज्यादा प्राप्त कर सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
अक्सर लोग सोचते हैं कि अमीर बनने के लिए लाखों रुपये का निवेश करना चाहिए जबकि हकीकत ये है कि निवेश की शुरुआत ‘कितनी बड़ी रकम’ से हुई, इससे ज्यादा ये जरूरी होता है कि आप कितने समय के लिए निवेश कर रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2026 (Investment Tips) के एक खास आंकड़े यानी 2026 रुपये की मासिक एसआईपी (SIP) के बारे में। अगर आप आज से ही हर महीने 2026 रुपये की एसआईपी करते हैं और अगले 26 साल तक जारी रखते हैं, तो आप अपने लिए एक ऐसा फंड तैयार कर सकते हैं जोकि आपके बुढ़ापे की सबसे बड़ी लाठी बनेगी।
सिर्फ 2026 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
जी हां आप सिर्फ 2026 रुपए को 26 साल तक निवेश करके लखपति (Investment in SIP) बन सकते हैं। इसके लिए आपको कम से कम 15 फीसदी तक का औसतन रिटर्न मिलना जरूरी है। ये रिटर्न मार्केट की हलचल पर निर्भर करता है।
26 साल में बना सकते हैं इतना पैसा
अगर आप 2026 का मासिक निवेश 26 साल के लिए करते हैं तो फिर इसकी कैलकुलेशन (SIP Calculator) कुछ इस तरह होगी।
अनुमानित ब्याज दर: 15 प्रतिशत
26 सालों में आपकी जेब से कुल 6,32,112 रुपये खर्च होंगे।
26 साल में वेल्थ गेन (wealth gain) लगभग 58,16,644 रुपये दे दिये जाएंगे।
मैच्योरिटी पर हाथ में कुल 64,48,756 रुपये की रकम होगी।
ऐसे काम करती है एसआईपी
अगर आपको भी ऐसा ही लग रहा है कि इसकी कम राशि पर इतना ज्यादा ब्याज कैसा मिलेगा। तो जवाब में सबसे पहले आपको बता दें कि अपका पैसा 5-10 सालों (Best Investment Tips) के लिए लगेगा और ये पैसा काफी धीरे धीरे बढ़ेगा। टाइम के साथ बस मूलधन पर नहीं, बल्कि ‘ब्याज पर भी ब्याज’ मिलेगा। इस निवेश के आखिरी 5-6 सालों में पैसा रॉकेट की तरह बढ़ता है। येही कारण है कि आपका मुनाफा आपके निवेश (Investment Tips) से कई गुना ज्यादा हो जाता है।
इस वजह से जरूरी है रिटर्न-
हमने इस खबर में 15 प्रतिशत तक का औसत रिटर्न माना है। भारत जैसे तेजी से बढ़ते देश में अच्छे ‘इक्विटी म्यूचुअल फंड्स’ ने पिछले 10-20 सालों में औसतन 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक का रिटर्न (SIP Return) दे दिया है। हालांकि इस बात को याद रखना चाहिए। म्यूचुअल फंड बाजार के जोखिमों के अधीन होता है। इसमे कभी रिटर्न 20 प्रतिशत भी हो सकता है। तो वहीं कभी रिटर्न 10 प्रतिशत भी मिल सकता है। हालांकि लंबी अवधि (Long Term SIP) में यह उतार-चढ़ाव औसतन एक अच्छी बढ़त में बदल जाता है।
SIP में निवेश करने से पहले दें इन बातों का ध्यान
देर करने पर वही फंड बनाने के लिए किश्त दोगुनी करनी पड़ सकती है।
बाजार गिरे या बढ़े, आपको SIP (Systematic Investment Plan) बंद नहीं करनी चाहिए।
सैलरी बढ़ने पर SIP की राशि को भी 5–10 प्रतिशत तक बढ़ाएं। ऐसे में आपका फंड तेजी से बड़ा होगा।
जानिये क्या SIP में निवेश करना है सुरक्षित
किसी भी निवेश (Investment Tips) में 100 प्रतिशत तक की गारंटी नहीं होती है। हालांकि ऐतिहासिक तौर पर देखा जा रहा है कि लंबी अवधि में शेयर बाजार ने गोल्ड और एफडी से कहीं बेहतर रिटर्न दे रहा है। वैसे म्यूचुअल फंड आपका पैसा अलग-अलग कंपनियों में लगाते हैं, ऐसे में आपका रिस्क कम हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में म्यूचुअल फंड्स को ‘सेबी’ (SEBI New Rules) के द्वारा रेगुलेट किया जाता है। इससे आपके पैसे की सुरक्षा सुनिश्चित हो जाती है।
लखपति बनने का ये है ‘रोडमैप’
सबसे पहले आपको एक अच्छा म्यूचुअल फंड ऐप डाउनलोड करना होगा या फिर किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से मिलें।
इसके बाद अपनी केवाईसी (KYC) को पूरा कर लें।
एक अच्छा ‘लार्ज कैप’ या ‘मल्टी कैप’ फंड का चयन करें और 2026 रुपये की मंथली एसआईपी की शुरुआत कर देनी चाहिए।
साथ ही में ऑटो-डेबिट को सेट करें। इसकी वजह से हर महीने खुद-ब-खुद निवेश होता रहेगा।
